फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suno Suno Suno... Do not spread rumors and do not spread

सुनो...सुनो...सुनो, अफवाहें न फैलाएं और न फैलने दें

Sat, 14 Sep 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Suno Suno Suno... Do not spread rumors and do not spread
Suno Suno Suno... Do not spread rumors and do not spread
सुनो..सुनो..सुनो, अफवाहें न फैलाएं और न फैलने दें
विज्ञापन

बच्चा चोरी की अफवाहें रोकने पर अनूठी पहल
सभी थाना क्षेत्रों में लाउडस्पीकर लेकर घूमी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। तमाम कोशिशों के बाद भी बच्चा चोरी की अफवाहों पर लगाम न लगते देख शुक्रवार को कप्तान के आदेश पर जिले भर में पुलिस की ओर से अनूठी पहल की गई। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मी लाउडस्पीकर ले कर घूमे और लोगों को जागरूक किया कि बच्चा चोरी के संबंध में किसी तरह की अफवाहें न खुद फैलाएं और न इसे फैलने दें।

पिछले कुछ दिनोें में जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बच्चा चोरी के शक में निर्दोषों की पिटाई की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। घूरपुर, करेली, मांडा, धूमनगंज, हंडिया, सरायममरेज में ऐसी घटनाएं हुईं। कुछ मामलों में पुलिस ने सख्ती भी दिखाई और रिपोर्ट भी दर्ज की। पुलिस अफसरों का मानना है कि कार्रवाई के साथ ही लोगों को जागरूक करना भी बेहद जरूरी है। यही वजह रही कि शुक्रवार को कप्तान के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिसकर्मी लाउडस्पीकर व माइक लेकर घूमे। इस दौरान लोगों केा बताया गया कि बच्चा चोरी की अफवाहें न फैलाएं व न फैलने दें। कहीं भी ऐसी घटना का शक हो तो भीड़ का हिस्सा बनने की बजाय उसकी सूचना पुलिस को दें। किसी भी हालत में हिंसा का सहारा न लें। ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके बावजूद कोई बच्चा चोरी के शक में हिंसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed