{"_id":"0f165e8bee9f80ccc80e394f7a11eaf7","slug":"sunny-but-pitin-trains-passenger-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप खिली लेकिन ट्रेनें पिटीं, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप खिली लेकिन ट्रेनें पिटीं, यात्री परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन कोहरे के बाद मंगलवार को धूप खिली लेकिन रेलयात्रियों को इसका कोई लाभ नहीं मिला। ट्रेनें रेंगते हुए ही चलीं। इसके कारण सुबह आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस शाम 5.18 बजे, संगम रात 9.15 बजे, नौचंदी 9.27 बजे जंक्शन पहुंचीं। जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस और चंडीगढ़-इलाहाबाद एक्सप्रेस देर रात तक नहीं पहुंची थीं। लेट होने के कारण प्रयागराज एक्सप्रेस रात 12.30 बजे, संगम भोर में चार बजे, नौचंदी रात दो बजे के करीब रवाना हुईं। रात 11.30 बजे जाने वाली इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस के बुधवार सुबह सात बजे छूटने की संभावना है। चंडीगढ़ से आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस रात 10 बजे तक ऊंचाहार स्टेशन नहीं पहुंची थी। हालांकि, इस ट्रेन को रात 23.30 बजे लौटाने की योजना थी।
कोहरा रेल यात्रियों की मुसीबतें बढ़ाने में लगा हुआ है। बताते हैं कि सोमवार की रात नौ बजे से ही ट्रैक दिखना बंद हो गया। इसके कारण ट्रेनें रेंगते हुए चलीं। दोपहर तक लगाए गए अनुमान से भी दो-तीन घंटे की देरी से गाड़ियां इलाहाबाद जंक्शन पर आईं। जयपुर एक्सप्रेस 18 घंटे की देरी से जयपुर से ही चलाई गई। इस ट्रेन के रात 11 बजे जंक्शन पहुंचने की संभावना बताई गई थी लेकिन गाड़ी नहीं आई। इलाहाबाद सिटी से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से रात 20.40 बजे रवाना की गई।
उधर, जंक्शन होकर चलने वाली इस्लामपुर-दिल्ली मगध एक्सप्रेस 18 घंटे, नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 15 घंटे, आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 15 घंटे, हावड़ा-कालका एक्सप्रेस 10 घंटे, नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति 36.30 घंटे, हावड़ा-गांधी धाम गरबा एक्सप्रेस नौ घंटे, जम्मूतवी-टाटा नगर मुरी एक्सप्रेस 5.40 घंटे, कालका-हावड़ा कालका मेल 4.20 घंटे, आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस 15 घंटे, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस आठ घंटे, आनंद विहार-गुवाहाटी नार्थईस्ट नौ घंटे, डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 5.55 घंटे, दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा 7.15 घंटे और आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल 4.45 घंटे देरी से चलीं। इन सभी ट्रेनों के बुधवार को भी देर से चलने की संभावना है।