{"_id":"6793f04a715e89d86b09a2ee","slug":"sun-softens-due-to-fog-and-cold-winds-temperature-drops-allahabad-news-c-358-1-sald1017-121240-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: धुंध और सर्द हवाओं से सूरज के तेवर नरम, गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: धुंध और सर्द हवाओं से सूरज के तेवर नरम, गिरा तापमान
विज्ञापन
प्रयागराज। कोहरा, धुंध और सर्द हवाओं के आगे सूरज के तेवर नरम पड़ गए। शुक्रवार को बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिस वजह से एक बार फिर दिन में लोगों को गलन का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने इस हफ्ते बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले दो-तीन दिनों तक कोहरा पड़ने की संभावना है।
पिछले पांच दिनों से तेज धूप की वजह से ठंड गायब होती सी नजर आ रही थी। दिन में लोगों के पसीने छूट रहे थे। वहीं, शाम को गलन से लोगों को राहत मिली थी। लेकिन, शुक्रवार की सुबह ही मौसम ने करवट बदली। दिनभर बादलों के बीच से सूरज निकलने की कोशिश करता रहा। सुबह नौ बजे के करीब हल्की धूप निकली। लेकिन, हवाओं की वजह से धूप का एहसास न के बराबर रहा। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि मौनी अमावस्या के आसपास बारिश की संभावना है।