{"_id":"cc00165129f91b995582579a4530bfa8","slug":"summer-bash-are-willing-to-bear-then-flamingo-sun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की मार सहने को रहे तैयार, फिर तमतमाया सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की मार सहने को रहे तैयार, फिर तमतमाया सूरज
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sun, 03 May 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद ब्यूरो। आखिरकार सूरज ने एक बार फिर अपना तेवर दिखाना शुरू किया गया है। पिछले एक पखवाड़े में मौसम में भारी उलटफेर के बाद शनिवार को पारा एक बार फिर 40 डिग्री का आंकड़ा छू गया। तमतमाए सूरज व तापमान का ही असर रहा कि सुबह से लेकर शाम तक गर्म हवाओं का झाेंका बहा। मौसम के बदले मिजाज का ही असर रहा कि अधिकतम तापमान जो पांच दिन पूर्व 32 डिग्री के आसपास था वह शनिवार को अचानक 40 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि मौसम विज्ञानियों का मानना है कि नम पुरवइया ने अभी तक गर्मी से थोड़ी राहत दी है। यदि नम पुरवइया न होती तो अभी तक तापमान 43 डिग्री पार कर गया होता।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्र्री और न्यूनतम तापमान -25.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम के गर्म मिजाज का असर आर्र्दता पर भी दिखायी देने लगा है। शनिवार को अधिकतम आर्र्दता 82 फीसदी और न्यूनतम 23 फीसदी दर्ज की गई। आर्र्दता प्रतिशत में गिरावट ने गर्मी का बखूबी एहसास कराया। दिन भर गर्म हवाएं बही जिससे शहरियों को खासा बेहाल किया। हालांकि अभी थोड़ी गनीमत है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा जिससे गर्मी बढ़ने के पूरे आसार हैं। मौसम विज्ञानी व डॉ. एसएस ओझा का कहना है कि सूर्य इन दिनों लंबवत हैं और महाराष्ट्र पार करके मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी यह तय है। हालांकि अच्छे मानसून के लिए मई माह में ठीक ठाक गर्मी का होना भी जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ओलावृष्टि, बारिश व तेज आंधी ने मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया था। मौसम के बदले मिजाज का ही असर रहा कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री से गिरकर 28 डिग्री के आसपास व न्यूनतम 20 डिग्री पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
दूसरी ओर चिकित्सकों का कहना है कि तेजी से बढ़ते तापमान के मद्देनजर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है, वरना हीट स्ट्रोक व डायरिया का पूरा खतरा है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रो. मनोज कुमार माथुर के मुताबिक गर्मी से बचाव करने की जरूरत है। बेहद गर्म तापमान में चेहरे व शरीर को बाकायदा ढककर ही निकलें। कही बाहर से आने के बाद तत्काल फ्रिज का ठंडा पानी न पिएं। कमरे में थोड़ी देर बैठने और शरीर का तापमान सामान्य होने के बाद ही कुछ खाएं , पिएं।