फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sugar prices drop, but flour, refined flour, and oil become costlier; officials keeping an eye on stocks.

प्रयागराज  : चीनी के दाम गिरे पर आटा-मैदा और तेल महंगा, अधिकारियों का स्टाक पर नजर

Fri, 04 Sep 2026 05:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Sep 2026 05:20 PM IST
सार

बाजार में बृहस्पतिवार को चीनी की कीमत में कमी दर्ज की गई है। फुटकर में इसकी कीमत 65 से 68 रुपये प्रति किलो रही, हालांकि आटा, मैदा और सूजी सहित कई अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन
Sugar prices drop, but flour, refined flour, and oil become costlier; officials keeping an eye on stocks.
चीनी की कीमत - फोटो : amarujala.com

विस्तार

बाजार में बृहस्पतिवार को चीनी की कीमत में कमी दर्ज की गई है। फुटकर में इसकी कीमत 65 से 68 रुपये प्रति किलो रही, हालांकि आटा, मैदा और सूजी सहित कई अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ गए हैं। शासन ने थोक विक्रेताओं को 4,000 क्विटंल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रखने का निर्देश दिया था। यह व्यवस्था 30 नवंबर तक लागू की गई है। इसके बाद चीनी के दामों में उछाल आया था। इन विक्रेताओं को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। उन्हें नियमित रूप से हर शुक्रवार को चीनी के स्टॉक की जानकारी देनी होगी। जिले में चीनी के छह थोक विक्रेता हैं।

विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ अविनाश चंद्र ने बताया कि जांच में सभी थोक विक्रेताओं का स्टॉक 4,000 क्विंटल से कम मिला। बृहस्पतिवार को चीनी की कीमत 65 से 68 रुपये प्रति किलो रही, बावजूद इसके फुटकर विक्रेता 70 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी बेचते मिले। वहीं, ऑनलाइन इसकी कीमत आठ से 10 रुपये अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन

गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी बताते हैं कि आटा के मूल्य में एक रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। मैदा 40 रुपये प्रति बोरी (50 किलो) और सूजी 50 रुपये प्रति बोरी (50 किलो) बढ़ा है। फॉर्च्यून 15 लीटर पर 30 रुपये और पाम ऑयल 15 किलो पर 60 रुपये की वृद्धि हुई। सरसों के तेल का दर पूर्ववत बना हुआ है। चीनी की 50 किलो की बोरी पर 200 रुपये कम हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन



खाद्य पदार्थों के थोक भाव में बदलाव

खाद्य पदार्थ वर्तमान भाव एक सप्ताह पूर्व बृहस्पतिवार अंतर
आटा (50 किलो) ₹1,590 ₹1,640 ₹50 कमी
मैदा (50 किलो) ₹1,620 ₹1,660 ₹40 कमी
सूजी (50 किलो) ₹1,650 ₹1,700 ₹50 कमी
चीनी (50 किलो) ₹3,100 ₹2,900 ₹200 बढ़ोतरी
फॉर्च्यून (15 लीटर) ₹2,270 ₹2,300 ₹30 कमी
पाम ऑयल (15 किलो) ₹2,500 ₹2,560 ₹60 कमी
सरसों तेल (15 किलो) ₹2,880 ₹2,880 कोई बदलाव नहीं
वनस्पति (15 किलो) ₹2,340 ₹2,370 ₹30 कमी

नोट: भाव रुपये में हैं। वर्तमान भाव की तुलना एक सप्ताह पूर्व बृहस्पतिवार के भाव से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed