फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Successful spine surgery performed at SRN Hospital; patient began walking the very next day.

प्रयागराज : एसआरएन अस्पताल में सफलतापूर्वक की गई स्पाइन सर्जरी, सर्जरी के अगले दिन ही चलने लगा मरीज

Sat, 10 Oct 2026 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Oct 2026 07:14 PM IST
सार

स्वस्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में 52 वर्षीय मरीज की ट्रांसफोरामिनल लम्बर इंटरबॉडी फ्यूजन (टीएलआईएफ) स्पाइन सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। ऑपरेशन के महज दूसरे दिन ही मरीज सीधा होकर चलने लगा।

विज्ञापन
Successful spine surgery performed at SRN Hospital; patient began walking the very next day.
आपरेशन। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वस्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में 52 वर्षीय मरीज की ट्रांसफोरामिनल लम्बर इंटरबॉडी फ्यूजन (टीएलआईएफ) स्पाइन सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। ऑपरेशन के महज दूसरे दिन ही मरीज सीधा होकर चलने लगा।

विज्ञापन


चित्रकूट निवासी मन्नू लाल पिछले पांच माह से दर्द और चलने में कठिनाई की समस्या से पीड़ित थे। चलते के दौरान उनका ऊपरी धड़ दाईं ओर झुक जाता था। शुरूआती जांच के बाद अस्थिरोग विभाग की टीम ने टीएलआईएफ सर्जरी का निर्णय लिया।
विज्ञापन


अस्थिरोग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. आनंद कुमार ने कहा तकनीक का उद्देश्य नसों पर दबाव कम करने के साथ रीढ़ के प्रभावित हिस्से को स्थिरता प्रदान करना है। ऑपरेशन के दूसरे दिन ही मरीज का सीधे होकर चलना उत्साहजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जरी करने वाली टीम में आनंद कुमार, सीनियर रेजिडेंट आशुतोष और जूनियर रेजिडेंट मेहुल शामिल रहे। एनेस्थीसिया टीम में सहायक आचार्य अनिल सिंह, जूनियर रेजिडेंट विपिन और स्वाति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ओटी इंचार्ज अनुपम सिंह और विनोद ने भी सर्जरी में सहयोग दिया।

यह होती है टीएलआईएफ सर्जरी

टीएलआईएफ कमर की रीढ़ की सर्जरी है। स्क्रू और रॉड की सहायता से रीढ़ के विशेष हिस्से को स्थिर किया जाता है। डिस्क के अत्यधिक घिसने की समस्या होने पर यह सर्जरी की जाती है।


इस सफल सर्जरी में अस्थिरोग विभाग, एनेस्थीसिया विभाग और ऑपरेशन थिएटर के कर्मचारियों का समन्वित योगदान रहा है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों तक जटिल उपचार की सुविधा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। - डॉ. एके वर्मा, प्राचार्य, एमएलएन मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed