फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Successful candidates appointment in re-evaluation, admit card

सफल अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए पांच मार्च तक भरें विकल्प, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेशपत्र

Thu, 28 Feb 2019 02:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 28 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Successful candidates appointment in re-evaluation, admit card
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लिए अगस्त 2018 में घोषित 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के बाद सफल घोषित अभ्यर्थियों से जिले में नियुक्ति के लिए विकल्प मांगा गया है। पुनर्मूल्यांकन में सफल 45 और 4688 अर्थात कुल 4733 अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन एक से पांच मार्च के बीच बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in पर दोपहर 12 से प्रात: 10 बजे तक कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी अपने इच्छित जनपदों के लिए वरीयताक्रम का निर्धारण कर सकेगा। अभ्यर्थी अपने गुणांक, भारांक एवं वरीयता एवं जनपद के लिए निर्धारित रिक्तियों के अनुरूप आवंटित जनपद की काउंसलिंग में प्रतिभाग कर सकेगा। अर्ह पाए जाने पर अभ्यर्थी को उसी जनपद में नियुक्ति प्रदान की जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थी को नियुक्ति के लिए आयोजित काउंसलिंग में अपने सभी शैक्षिक, अन्य मूल अभिलेखों, उसकी दो सेट स्व प्रमाणित छायाप्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ रखना होगा।
विज्ञापन


अभ्यर्थी आवेदन शुल्क ‘सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज’ के नाम  सामान्य, ओबीसी 500 रुपये, एससी-एसटी के लिए 200 रुपये का बैंक ड्राफ्ट के साथ काउंसलिंग में प्रतिभाग कर सकते हैं। विकलांग के लिए कोई शुल्क नहीं है। नियुक्त होने वाले अध्यापक, अध्यापिकाओं को अंतरजनपदीय स्थानांतरण नहीं होगा। सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जो अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर में परिवर्तन किए हैं, वह मोबाइल नंबर में बदलाव के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in पर उपलब्ध प्रारूप पर सूचना भरकर एक से दो मार्च तक सायं आठ बजे तक परिषद मुख्यालय को उपलब्ध करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed