{"_id":"5c76fd21bdec22120179c32d","slug":"successful-candidates-appointment-in-re-evaluation-admit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफल अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए पांच मार्च तक भरें विकल्प, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेशपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफल अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए पांच मार्च तक भरें विकल्प, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेशपत्र
Thu, 28 Feb 2019 02:42 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लिए अगस्त 2018 में घोषित 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के बाद सफल घोषित अभ्यर्थियों से जिले में नियुक्ति के लिए विकल्प मांगा गया है। पुनर्मूल्यांकन में सफल 45 और 4688 अर्थात कुल 4733 अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन एक से पांच मार्च के बीच बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in पर दोपहर 12 से प्रात: 10 बजे तक कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
अभ्यर्थी अपने इच्छित जनपदों के लिए वरीयताक्रम का निर्धारण कर सकेगा। अभ्यर्थी अपने गुणांक, भारांक एवं वरीयता एवं जनपद के लिए निर्धारित रिक्तियों के अनुरूप आवंटित जनपद की काउंसलिंग में प्रतिभाग कर सकेगा। अर्ह पाए जाने पर अभ्यर्थी को उसी जनपद में नियुक्ति प्रदान की जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थी को नियुक्ति के लिए आयोजित काउंसलिंग में अपने सभी शैक्षिक, अन्य मूल अभिलेखों, उसकी दो सेट स्व प्रमाणित छायाप्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ रखना होगा।
अभ्यर्थी आवेदन शुल्क ‘सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज’ के नाम सामान्य, ओबीसी 500 रुपये, एससी-एसटी के लिए 200 रुपये का बैंक ड्राफ्ट के साथ काउंसलिंग में प्रतिभाग कर सकते हैं। विकलांग के लिए कोई शुल्क नहीं है। नियुक्त होने वाले अध्यापक, अध्यापिकाओं को अंतरजनपदीय स्थानांतरण नहीं होगा। सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जो अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर में परिवर्तन किए हैं, वह मोबाइल नंबर में बदलाव के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in पर उपलब्ध प्रारूप पर सूचना भरकर एक से दो मार्च तक सायं आठ बजे तक परिषद मुख्यालय को उपलब्ध करा सकते हैं।