फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Subharti's founder Sanghmata Dr. Mukti Bhatnagar tribute with moist eyes

सुभारती की संस्थापक संघमाता डॉ. मुक्ति भटनागर को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Mon, 28 Jun 2021 01:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Jun 2021 01:24 AM IST
सार

  • एमएलएन मेडिकल कॉलेज के एल्युमिनाई एसोसिएशन के लॉन में भावपूर्ण स्मरण

विज्ञापन
Subharti's founder Sanghmata Dr. Mukti Bhatnagar tribute with moist eyes
prayagraj news : मेडिकल क\लेज स्थित एल्युमिनाई एसोसिएशन लॉन में डॉ. मुक्ति भटनागर की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज की बेटी डॉ. मुक्ति भटनागर ने पिता के चिकित्सकीय पेशे को अपनाकर मानवता की सेवा ही नहीं की बल्कि मां के गुणों को आत्मसात कर शिक्षा के क्षेत्र में सुभारती ग्रुप का प्रबंधन भी संभाला। वह समाज के साथ परिवार, हजारों विद्यार्थियों के साथ एमबीबीएस पास कर नए-नए डॉक्टर बने युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी रहीं। रविवार को उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने को चिकित्सक ही नहीं विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।  

विज्ञापन


एमएलएन मेडिकल कॉलेज से वर्ष 1974 बैच की डॉ मुक्ति भटनागर बौद्ध धर्म को अंगीकृत करने बाद संघ माता बनीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज के एल्युमिनाई एसोसिएशन के लॉन में भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी। संघ माता के पति सुभारती ग्रुप के मुखिया डॉ. अतुल कृष्ण रूंधे गले से डॉ. मुक्ति को याद करते हुए बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया। कहा कि जब वह कुछ करते और कहीं अटकते तो वह कहती थीं कि मैं पतंग के पीछे की डोर हूं, जहां जाएंगे वहां चली जाउंगी। यह सूत्र वाक्य सुभारती ग्रुप के 20 कॉलेजों की प्रगति का कारण बना। संस्मरणों को संजोते हुए उन्होंने कहा कि उनके आदर्श सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

विज्ञापन

Subharti's founder Sanghmata Dr. Mukti Bhatnagar tribute with moist eyes
prayagraj news : मेडिकल कॉलेज स्थित एल्युमिनाई एसोसिएशन लॉन में डॉ. मुक्ति भटनागर की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोग। - फोटो : prayagraj
डॉ. मुक्ति की बेटियों ने मां को उनकी प्रतिभाओं के माध्यम से याद किया। सुभारती की मुख्य कार्यकारी डॉ. शल्या राज ने उनके जीवन से जुड़े विभिन्न आयामों को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से उकेरा। वहीं अवनि ने भी अनोखे तरीके से मां के बहुआयामी वक्तित्व को एलईडी स्क्रीन पर दिखाया और उनको पथप्रदर्शक बताया। इस मौके पर सभी की आंखें भर आईं। पुत्र डॉ. कृष्णामूर्ति ने श्रद्धांजलि अर्पित कर आभार जताया। एल्युमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्रा ने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में डॉ. मुक्ति के कार्य अविस्मरणीय हैं। संघ माता के गुरू डॉ. वीबी सहाय ने कहा कि सुभारती से जुड़े तो देखा कि शिष्या डॉ. मुक्ति में पिता डॉ.जगत नरायण और माता कमल के सभी गुण विद्यमान हैं। उन्होंने कई विलक्षण क्षणों का वर्णन किया। 

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि मातृभूमि और कर्मभूमि पर किसी का स्मरण करना और लोगों को जुटना उस वक्ति की काबिलियत का प्रमाण है कि वह प्रतिभावान थीं। जिले के नोडल अधिकारी कोरोना रहे डॉ. ऋषि सहाय ने इस मौके पर डॉ. मुक्ति के साथ कोरोना काल में जान गंवाने वाले 38 डॉक्टरों को श्रद्धांजलि दी। बताया कि उन्होंने जिले के कई गरीबों, जरूरतमंदों की उनसे मदद कराई। 

श्रद्धांजलि सभा में डॉ. मुकुल पांडेय, डॉ. शरद वर्मा, डॉ. ऋषि सहाय, डॉ. शरद जैन, डॉ. अरुण श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य डॉ. ममता सिंह, डॉ. डीके निगम, डॉ. शांति चौधरी, आनंद घिल्डियाल, डॉ. मनोज भार्गव, एडवोकेट यशार्थ प्रकाश, डॉ. धीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. शुभि सहाय, सहायक कुल सचिव विवेक कुमार के साथ चिकित्सक, सुभारती परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

डॉ. मुक्ति की स्मृति में व्याख्यान माला

डॉ. मुक्ति भटनागर की स्मृति में एमएलएन मेडिकल कॉलेज और एल्युमिनाई एसोसिएशन एक व्याख्यान माला शुरू की जाएगी। उनके पति डॉ. अतुल कृष्ण ने इस आशय का प्रस्ताव दिया जिसे प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह ने स्वीकार किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्रा ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी कर डॉ. मुक्ति व्याख्यानमाला की शुरूआत की जाएगी। यह गर्व का विषय है कि उनके परिवारीजन और सुभारती परिवार ने इसका प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed