फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Subhah dense fog, mist in the evening, and mercury will roll

सुुबह घना कोहरा, शाम को धुंध, और लुढ़केगा पारा

Thu, 24 Dec 2020 12:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Subhah dense fog, mist in the evening, and mercury will roll
Subhah dense fog, mist in the evening, and mercury will roll - फोटो : CITY DESK
मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। तापमान में उठापटक जारी है, पर ठंड बरकरार है। बुधवार को दिन में धूप खिली पर बर्फीली हवाओं से कंपकंपी बनी रही। शाम को छाई धुंध संग सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। देर रात हाईवे पर कोहरे के कारण दृष्यता कम हो गई। वाहन रेंगते रहे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन ठंड और कड़क होगी। मौसम साफ रहेगा, धूप खिलेगी पर कमजोर रहेगी लेकिन, रात का पारा और गिरेगा।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान धूप की वजह से तीन डिग्री से अधिक उछाल पर रहा। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन ठंड सताती रही। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पारा गिरने का क्रम अभी जारी रहने के आसार हैं। आर्द्रता अ धिकतम 97 और न्यूनतम 69 फीसदी रही।
विज्ञापन

ठंड का आलम यह रहा कि घरों में दिन में भी हीटर, ब्लोवर चलते रहे। लोग सुबह और शाम दस्तानों के साथ मफलर, टोपी लगाए रहे। शाम से ही चौराहों पर अलाव जलाए गए। सिविल लाइंस बस अड्डे के पास अलाव के पास खासी भीड़ रही। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण शीत बढ़ी है। अभी कड़ाके की ठंड बाकी है। उन्होंने बताया कि पछुआ विक्षोभ के कारण मौसम बदलाव की ओर है, लेकिन ठंड बढ़ने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed