{"_id":"67d72a259c7fe5ce1a0a1064","slug":"stunt-done-on-car-bulldozer-for-likes-and-views-video-goes-viral-allahabad-news-c-3-1-ald1019-581994-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: लाइक-व्यू के लिए कार-बुलडोजर पर किया स्टंट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: लाइक-व्यू के लिए कार-बुलडोजर पर किया स्टंट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
लाइक-व्यू के लिए अलग-अलग कारों के साथ ही बुलडोजर पर स्टंट करने का मामला सामने आया है। दाउद भाई के नाम से अकाउंट बना युवक ने इंस्टाग्राम पर स्टंट के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। फिलहाल, उसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं।
युवक नवाबगंज का रहने वाला बताया जा रहा है। एक वीडियो में वह खुद को ईंट भट्ठा संचालक भी बताता है। उसके जो वीडियो वायरल हुए हैं, उसमें से वह एक में बुलडोजर पर स्टंट करते नजर आ रहा है। इसी तरह अन्य वीडियो में चलती कार से कूदते नजर आता है। एक वीडियो में एक साथ दो कारों पर पैर रखकर खड़ा दिखाई देता है।
थार कार की छत पर खड़े होकर वह बैलगाड़ी की तरह इसे हांकते भी नजर आता है। एक्स पर उसके कुछ वीडियो पोस्ट करते हुए प्रयागराज पुलिस से इसकी शिकायत भी की गई है। इसमें लिखा है कि कार की छत पर खड़े होकर, बैठकर, गाड़ी से कूदकर स्टंट करने रील बनाने व सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले इस युवक का संज्ञान लें। इस पर डीसीपी गंगानगर का कहना है कि मामले में नवाबगंज थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। ब्यूरो