फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students will describe the importance of the environment nasi

छात्रों को पर्यावरण का महत्व बताएगी नासी

Sat, 31 Jan 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 31 Jan 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students will describe the importance of the environment nasi
इलाहाबाद (ब्यूरो)। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की लगातार चेतावनियों के बावजूद इलाहाबाद विश्वविद्यालय और कालेजों के स्नातक पाठ्यक्रम में पर्यावरण की पढ़ाई नहीं शुरू हो पाई लेकिन राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी ने छात्र-छात्राओं को इसकी महत्ता बतानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में अकादमी के विशेषज्ञों ने शुक्रवार को सीएमपी डिग्री कालेज में विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रदूषण और स्वास्थ्य के प्रति आगाह किया।
विज्ञापन


अकादमी के सहयोग से वनस्पति विज्ञान विभाग में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एसएल श्रीवास्तव ने पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण पर विस्तार से चर्चा की। प्रोफेसर कृष्णा मिश्रा ने स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। कार्यकारिणी सचिव डॉ.सरिता श्रीवास्तव ने कालेज में गठित ग्रीन यूथ ब्रिगेड और पर्यावरण संरक्षण में उसके योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.मंजू श्रीवास्वत ने की। संचालन मीना राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed