{"_id":"69bdaacb5c9f7c69cb0d0451","slug":"students-staged-a-sit-in-at-the-state-university-for-the-second-day-allahabad-news-c-257-1-sald1006-119950-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दूसरे दिन भी राज्य विवि में छात्रों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दूसरे दिन भी राज्य विवि में छात्रों ने दिया धरना
Sat, 21 Mar 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
नैनी। राज्य विवि गेट पर धरना देते छात्र। संवाद
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय से संबंध महाविद्यालय के छात्रों द्वारा बृहस्पतिवार को शुरू किया गया धरना दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर तक जारी रहा। बिना किसी आश्वासन के ही छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। छात्रों का कहना था कि उनके इस शांतिपूर्ण आंदोलन में कुछ अराजक तत्व भी शामिल हो गए थे, जिससे उन्हें धरना समाप्त करना पड़ा। बृहस्पतिवार को पुतला दहन व राजमार्ग पर जाम का प्रयास करने वाले 35 छात्रों को पुलिस ने बृहस्पतिवार आधी रात को नोटिस दिया। इसमें तोड़फोड़, चक्काजाम पर व पुतला दहन करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी थी।
बता दें कि राज्य विश्वविद्यालय की ओर से जारी परिणाम में इससे जुड़े महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्रों को बैक या फेल कर दिया गया है। बीते सात व 13 मार्च को हुए प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने रिव्यू कमेटी का गठन किया था। बीते बुधवार को उसका परिणाम आने के बाद भी छात्र संतुष्ट नहीं हुए थे। बृहस्पतिवार को सभी छात्रों को प्रमोट किए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था, जो शुक्रवार दोपहर तक जारी रहा।
प्रदर्शनकारी 35 छात्रों को बृहस्पतिवार आधी रात के बाद औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने नोटिस थमाया था, जिसमें विश्वविद्यालय परिसर के अंदर या बाहर किसी प्रकार की तोड़फोड़, पुतला दहन व चक्काजाम करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। दोपहर बाद धरना दे रहे छात्रों ने आंदोलन को समाप्त करते हुए कहा कि उनके इस शांति पूर्ण आंदोलन में कुछ अराजक तत्व शामिल हो गए हैं, जो इस धरने को दूसरा रूप देने में जुटे हुए हैं। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बताया कि 35 छात्रों को नोटिस दिया गया है।