फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students organizations burnt government's effigy due to UPTET paper leak

आक्रोश : टीईटी पेपर लीक होने से भड़के छात्र संगठनों ने फूंका सरकार का पुतला

Sun, 28 Nov 2021 11:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Nov 2021 11:19 PM IST
सार

आईसा और इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश सचिव सुनील मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार परीक्षा कराने व रोजगार देने में फेल हो गई है।

विज्ञापन
Students organizations burnt government's effigy due to UPTET paper leak
Prayagraj News : यूपीटीईटी का पेपर लीक होने के बाद सरकार का पुतला फूंकते अभ्यर्थी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

यूपी टीईटी का पेपर आउट होने से अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों में सरकार के प्रति काफी गुस्सा व्याप्त है। आईसा, इंकलाबी नौजवान सभा, एनएसयूआई, समजावादी छात्र सभा और युवा मंच कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। 

विज्ञापन


आईसा और इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश सचिव सुनील मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार परीक्षा कराने व रोजगार देने में फेल हो गई है। टीईटी की परीक्षा पूरी तरह से ही सरकार के नाकाम होने की कहानी बयां करती है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में मनीष कुमार, शिवम चौधरी, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इविवि छात्रसंघ भवन पर सीएम योगी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में  जिलाध्यक्ष अक्षय यादव, प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रशेखर अधिकारी आजाद, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे। समाजवादी छात्रसभा की ओर से विवि में प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने कहा कि टीईटी पेपर लीक होना नौजवानों के भविष्य पर कुठाराघात है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में रोहित यादव, अक्षित यादव, अतीक अहमद, मसूद अंसारी  आदि मौजूद रहे। दिशा छात्र संगठन ने पेपर लीक होने के विरोध में सलोरी में प्रदर्शन करके योगी सरकार का पुतला फूंका। संगठन के अविनाश ने कहा कि योगी सरकार के पिछले साढ़े 4 साल के कार्यकाल में कोई भी ऐसी परीक्षा नहीं हुई जो भ्रष्टाचार या धांधली की भेंट न चढ़ी हो। विरोध प्रदर्शन में धर्मराज, अंबरीश, सौम्या, उपेन्द्र, रजनीश,  शिवा, प्रसेन, अमित, विकास, चन्द्रप्रकाश आदि शामिल रहे।


इविवि में छात्रसंघ भवन पर संयुक्त संघर्ष समिति ने टीईटी परीक्षा का पेपर लीक होने पर सरकार की निंदा की । युवा मंच ने भी पेपर लीक प्रकरण में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। संयोजक राजेश सचान ने कहा कि सरकार प्राथमिक शिक्षक भर्ती विज्ञापन को जारी न करने के मकसद में  कामयाब हो गई है,लेकिन प्रदेश का युवा हरगिज ऐसा नहीं होने देगा। प्रदर्शन में युवा मंच महासचिव अनंत प्रकाश सिंह, राज कुमार द्विवेदी, सूर्य प्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed