{"_id":"5946df5a4f1c1b4d578b4771","slug":"students-flutter-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों ने रविवार को छात्रसंघ भवन के सामने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू का पुतला फूंका। छात्र कश्मीर पर कुलपति की विवादित टिप्पणी से भड़के हुए हैं। छात्रों की मांग है कि कुलपति को पद से बर्खास्त किया जाए। इसके साथ छात्रों का क्रमिक अनशन भी रविवार को जारी रहा।
फीस बढ़ोतरी, विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और रूम रेंट कंट्रोल एक्ट के मुद्दे पर छात्र सात दिनों से छात्रसंघ भवन में क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। अनशन में शामिल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कुलपति का पुतला फूंका। उनका आरोप है कि कुलपति ने एक निजी चैनल दिए साक्षात्कार में कश्मीर और भारतीय सेवा पर विवादित टिप्पणी की है। वह देशद्रोही विचारधारा के हैं। छात्रों की मांग है कि कुलपति को पद से तत्काल बर्खास्त किया जाए। क्रमिक अनशन और पुतला दहन करने वालों में छात्र नेता विक्रांत सिंह, आनंद कुमार सिंह, अश्विनी मौर्य, रुद्र पांडेय, प्रशांत, संदीप वर्मा, सुधांशु सिंह चौहान, निर्भय नीरज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।