फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students flutter Vice-Chancellor

छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला

Mon, 19 Jun 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 19 Jun 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Students flutter Vice-Chancellor
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
छात्रों ने रविवार को छात्रसंघ भवन के सामने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू का पुतला फूंका। छात्र कश्मीर पर कुलपति की विवादित टिप्पणी से भड़के हुए हैं।  छात्रों की मांग है कि कुलपति को पद से बर्खास्त किया जाए। इसके साथ छात्रों का क्रमिक अनशन भी रविवार को जारी रहा।
विज्ञापन


फीस बढ़ोतरी, विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और रूम रेंट कंट्रोल एक्ट के मुद्दे पर छात्र सात दिनों से छात्रसंघ भवन में क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। अनशन में शामिल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कुलपति का पुतला फूंका। उनका आरोप है कि कुलपति ने एक निजी चैनल दिए साक्षात्कार में कश्मीर और भारतीय सेवा पर विवादित टिप्पणी की है। वह देशद्रोही विचारधारा के हैं। छात्रों की मांग है कि कुलपति को पद से तत्काल बर्खास्त किया जाए। क्रमिक अनशन और पुतला दहन करने वालों में छात्र नेता विक्रांत सिंह, आनंद कुमार सिंह, अश्विनी मौर्य, रुद्र पांडेय, प्रशांत, संदीप वर्मा, सुधांशु सिंह चौहान, निर्भय नीरज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed