{"_id":"58efd6ec4f1c1b6137cf9120","slug":"students-flutter-at-the-wash-out-speak-at-the-registrar-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉश आउट पर भड़के छात्रों ने रजिस्ट्रार के घर पर बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉश आउट पर भड़के छात्रों ने रजिस्ट्रार के घर पर बोला धावा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों से वॉश आउट किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई और फीस में बढ़ोतरी के प्रस्ताव से भड़के हजारों छात्रों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा काटा। कुलपति का दफ्तर घेरने के लिए चले तो वहां मौजूद भारी फोर्स ने बलपूर्वक उन्हें बैरियर के पास रोक दिया। छात्र वहीं धरने पर बैठ गए। इनमें बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल थीं। देर रात तक धरने पर बैठे छात्रों ने बैंक रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी में रजिस्ट्रार के घर पर धावा बोल दिया पर वह वहां नहीं मिले। छात्रों ने निर्णय लिया कि शुक्रवार से क्रमिक अनशन करेंगे। सोमवार को फिर घेराव किया जाएगा। छात्रों के आंदोलन के दौरान विश्वविद्यालय का पूरा परिसर छावनी में तब्दील रहा। वहां आरएएफ और पीएसी भी तैनात कर दी गई।
छात्रों ने कुलपति का घेराव करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे केपीयूसी के सामने वाले गेट से प्रवेश किया लेकिन बैरिकेडिंग से पहले उन्हें रोक लिया गया। छात्र जब धरने पर बैठ गए तो प्रॉक्टर रामसेवक दुबे, प्रभारी एडीएम सिटी डीएस पांडेय और पुलिस के अफसर छात्रों को समझाने पहुंचे। छात्रों की मांग थी कि उन्हें वीसी से मिलने दिया जाए। प्रॉक्टर ने कहा कि वीसी मौजूद नहीं हैं। छात्रों ने कहा कि उन्हें हॉस्टलों से अवैध छात्रों के हटाए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन वॉश आउट नहीं होना चाहिए। छात्र चाह रहे थे कि प्रॉक्टर ही इस मसले पर कोई आश्वासन दें लेकिन बात नहीं बनी बल्कि छात्रों और प्रॉक्टर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। यहां तक कि प्रॉक्टर इस्तीफा देने को तैयार हो गए।
छात्र रात साढ़े दस बजे तक वहीं बैठे रहे। 10.45 बजे छात्र अचानक रजिस्ट्रार एनके शुक्ला के आवास पर घेराव करने पहुंच गए लेकिन सूचना पाकर रजिस्ट्रार वहां से निकल चुके थे। वहां भी बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई और छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद छात्र वहां से लौट गए। विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. हर्ष कुमार का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशों का अक्षरश: अनुपालन किया जाएगा। अगर छात्रों को कोई दिक्कत है तो विधिक तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।