फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students demonstrated in AU against Students council.

इविवि में निकाली गई छात्र परिषद के पुतले की अर्थी

Sun, 07 Jul 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated in AU against Students council.
Students demonstrated in AU against Students council. - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज, 6 जुलाई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ की जगह छात्र परिषद के गठन के निर्णय के विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में छात्र परिषद के पुतले की अर्थी निकाली और प्रदर्शन किया। साथ ही पुतले का दहन किया।
विज्ञापन

एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रसंघ हम सभी छात्रों के लिए उतना ही आवश्यक है, जितना कि कर्मचारी और शिखक संघ। अगर कुलपति छात्रसंघ को बंद करना चाहते हैं तो शिक्षक संघ और कर्मचारी संघ को भी बंद कर देना चाहिए। आरोप लगाया कि कुलपति लोकतंत्र की हत्या कर अपनी नाकामियों को छिपाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। छात्र अपनी समस्याओं को किसके समक्ष रखेंगे। छात्रों की एकमात्र ताकत छात्रसंघ है, जिसे अब खत्म करने की साजिश की जा रही है। कहा कि जब तक छात्रसंघ की बहाली नहीं होती, तब तक छात्र आंदोलन करते रहेंगे। इस मौके पर मनश्याम पांडेय, नवीन मिश्र, अनुपम त्रिपाठी, विक्रांत सिंह, विवेक तिवारी, विष्णुकांत मिश्र, अमरेंद्र सिंह, प्रशांत मिश्र, स्वतंत्र सिंह, सचिन मिश्र, अभिषेक शर्मा, अमन मिश्र, विष्णुकांत, चक्रधारी तिवारी, सर्वेश पांडेय, सत्यम शर्मा, राकेश, पुष्कर मौर्य, हिमांशु गौर, सार्थक गुप्ता, राज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed