MNNIT : एमएनएनआईटी में छात्रों ने रोबोट्स व ड्रोन से दिखाई तकनीकी क्षमताएं
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) स्थित एमपी हाल में शनिवार से दो दिवसीय तकनीकी महोत्सव ‘बाटरश’ में रोबोवॉर, साइलेंट ब्रिज और हडल्स ऑफ ड्रोन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विस्तार
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) स्थित एमपी हाल में शनिवार से दो दिवसीय तकनीकी महोत्सव ‘बाटरश’ में रोबोवॉर, साइलेंट ब्रिज और हडल्स ऑफ ड्रोन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रविवार को टेक एक्सपो का आयोजन होगा।
रोबोटिक्स के इवेंट साइलेंट ब्रिज के आयोजक अमन ने बताया कि यह इवेंट प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए है हम लोग एक मेज में कुछ चेक प्वाइंट बनाए हुए हैं जिनको ऊपर से ढका गया है। छात्रों को अपने रोबोट की मदद से उसमें लगे कैमरे से देखते हुए उन रास्तों को पार करना है।
रोबोटिक्स के इवेंट रोबोवाॅर में छात्रों द्वारा बनाए गए रोबोट को एक बाउंड्री में छोड़ा गया। बाउंड्री को टच करने पर माइंस 10 प्वाइंट का संबंधित टीम को नुकसान होगा, साथ ही तय किए गए मानक पर खरे उतरने पर अगले राउंड के लिए भी भेजा जाएगा।
वहीं, हडल्स ऑफ ड्रोन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को उनके द्वारा बनाए गए ड्रोन को विभिन्न हडल्स से निकलना होगा। यदि उन बाधाओं से ड्रोन सकुशल निकल जाता है तो उनको 10 प्वाइंट मिलेंगे और यदि कहीं ड्रोन भिड़ जाता है तो उनके 10 प्वाइंट कट जाएंगे। छात्रों को खुद ही अपने ड्रोन को मोबाइल के जरिए नियंत्रित करना होता है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ड्रोन टीम को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.