फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student suicide case: Postmortem report received on fifth day, report not filed

छात्र के खुदकुशी का मामला : पांचवें दिन मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Thu, 01 Jun 2023 12:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 12:38 PM IST
सार

पिता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर में वह पुलिस कार्यालय गए जहां उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी गई। हालांकि यह भी बताया कि एक दिन पहले तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

विज्ञापन
Student suicide case: Postmortem report received on fifth day, report not filed
सनी सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धूमनगंज के साकेत नगर में खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक के नाबालिग बेटे शैल सनी सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आखिरकार परिजनों को मिल गई। एसपी कार्यालय पहुंचे पिता को पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराई। हालांकि एक दिन पहले दी गई तहरीर पर दूसरे दिन भी काेई कार्रवाई नहीं हुई। उधर जांच के संबंध में पांचवें दिन भी परिजनों से कोई संपर्क पुलिस विभाग की ओर से नहीं किया गया।

विज्ञापन

पिता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर में वह पुलिस कार्यालय गए जहां उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी गई। हालांकि यह भी बताया कि एक दिन पहले तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पिता ने बताया कि धूमनगंज थाने जाने पर मिले इंस्पेक्टर संजय सिंह ने कहा कि नियमित प्रभारी व एसीपी अवकाश पर हैं। उनके आने के बाद ही कोई निर्णय होगा।

विज्ञापन


पिता ने बताया कि इससे पहले उसने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर भी न्याय की गुहार लगाई। वहां मिले एसीपी अतरसुइया संजय कुमार सिंह ने जांच कर कार्रवाई के लिए धूमनगंज पुलिस को आदेशित किया। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। पिता का कहना है कि कार्रवाई नहीं होने पर पर मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाएंगे और कार्रवाई की गुहार लगाएंगे। गौरतलब है कि हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास करने वाले शैल सनी सिंह ने 26 मई की रात आठ बजे के करीब घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed