फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   student suicide case: post mortem report could not reach four km in four days

नाबालिग छात्र की खुदकुशी का मामला : चार दिन में चार किमी की दूरी पर नहीं पहुंच सकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Wed, 31 May 2023 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 May 2023 01:47 PM IST
सार

पिता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर में वह पुलिस कार्यालय गए थे। वहां पूछने पर फिर वही जवाब मिला कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इसके बाद वह लौट आए। पिता का कहना है कि मर्चरी से पुलिस कार्यालय की दूरी बमुश्किल चार किमी है।

विज्ञापन
student suicide case: post mortem report could not reach four km in four days
सनी सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धूमनगंज के साकेत नगर में खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक के नाबालिग बेटे शैल सनी सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट चौथे दिन भी घरवालों को नहीं मिल सकी। मर्चरी से चार किमी की दूरी पर स्थित पुलिस कार्यालय से परिजनों को मंगलवार को भी यह कहकर लौटा दिया गया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट वहां नहीं पहुंची है। उधर परिजनों की ओर से थाने में तहरीर भी दी गई है।

विज्ञापन


पिता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर में वह पुलिस कार्यालय गए थे। वहां पूछने पर फिर वही जवाब मिला कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इसके बाद वह लौट आए। पिता का कहना है कि मर्चरी से पुलिस कार्यालय की दूरी बमुश्किल चार किमी है। ऐसे में उनके बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट वहां कैसे नहीं पहुंची, यह समझ से परे है। गौरतलब है कि इसी साल 12वीं की परीक्षा पास करने वाले शैल सनी सिंह ने 26 मई की रात आठ बजे के करीब घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी थी। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों की ओर से पिटाई किए जाने व दरोगा के जेल भेजने की धमकी देने से दहशत में आकर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

छह लोगों ने पीटा था, मां ने थाने में दी तहरीर
उधर बेटे की खुदकुशी के मामले में मां गुड़िया सिंह की ओर से तहरीर दी गई। तहरीर में बताया है कि उसका बेटा शनी शैल सिंह 26 मई को 5.30 शाम घर से चुपके से स्कार्पियो लेकर निकला। इसी दौरान गाड़ी एक गेट से टकरा गई जिसके बाद उस घर के मालिक ने पांच अज्ञात लोगों संग मिलकर उसके बेटे को बेरहमी से पीटा। जानकारी पर वह मौके पर पहुंची तो बेटा अधमरा पड़ा था।

कुछ देर बाद धूमनगंज पुलिस आ गई और उसे व बड़े बेटे को धमकाते हुए थाने ले गई। वहां छोटे बेटे को पीटने वाले घर मालिक ने 50 हजार रुपये मांगे और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बर्बाद करने की धमकी दी। इसी बीच मकान मालकिन ने मोबाइल पर जानकारी दी कि मेरे बेटे ने बेरहमी से पीटे जाने व धमकाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली है।

चौथे दिन भी नहींं शुरू हुई जांच

उधर इस मामले की जांच चौथे दिन भी नहीं शुरू हुई। परिजनों ने बताया कि उनसे किसी पुलिस अधिकारी ने कोई संपर्क नहीं किया। गौरतलब है कि प्रकरण की जांच एसीपी धूमनगंज को सौंपी गई है। उन्हें जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। मामले में धूमनगंज एसीपी से पुलिस का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

वह स्कॉर्पियो चला रहा था जिसकी टक्कर से मोहल्ले में स्थित एक घर का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि इस पर घर मालिक ने कुछ अन्य लोगों संग मिलकर उसे पीटा। आरोप यह भी है कि सूचना पर पहुंचे दरोगा ने उसे जेल भेजने की धमकी दी और मां व बड़े भाई को थाने उठा ले गई। इसी से दहशत में आकर छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।

खुदकुशी के मामले में जांच चौथे दिन भी नहीं शुरू हो सकी। पीड़ित परिवार से जांच अधिकारी ने संपर्क नहीं किया। उधर, अब तक परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दी गई। पुलिस कार्यालय जाने पर उन्हें यह कहकर टरका दिया गया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन

इस मामले में एक दिन पहले ही जांच के आदेश दिए गए हैं। एसीपी धूमनगंज को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया है,  लेकिन घटना के चौथे दिन भी जांच शुरू नहीं हो सकी। घटना की जांच के लिए सोमवार को भी एसीपी धूमनगंज मौके पर नहीं पहुंचे। न ही उन्होंने पीड़ित परिवार से कोई संपर्क किया। छात्र के भाई बॉबी सनी सिंह ने बताया कि सोमवार को भी पुलिस ने परिवार से कोई संपर्क नहीं किया। न ही कोई अफसर आए और न ही धूमनगंज थाने का कोई पुलिसकर्मी उसके घर आया।

उसने बताया कि अंतिम संस्कार हुए दो दिन बीत गए, लेकिन अब तक परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी गई है। सोमवार को वह धूमनगंज थाने गया तो उसे अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय जाने को कहा गया। वहां जाने पर यह कहकर लौटा दिया गया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

पुलिसवाले कार भी उठा ले गए थे थाने
पुलिस ने न सिर्फ मृतक छात्र को धमकाया था बल्कि उसकी कार भी थाने उठा ले गए थे। भाई बॉबी ने बताया कि उसकी कार थाने के बाहर खड़ी की गई है। 27 को घटना के बाद ही पुलिस कार लेकर चली गई थी। तब से अब तक कार नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed