फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student preparing for police recruitment hangs himself

Prayagraj News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Student preparing for police recruitment hangs himself
छोटा बघाडा़ में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले विकास कुमार यादव (22) ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार दोपहर में इसकी जानकार हो सकी। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन कोई वजह नहीं सामने आ सकी। परिजन भी कुछ बता नहीं पाए। पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

विकास मूल रूप से जौनपुर जनद के डेहरी, सरपतहा का रहने वाला था। उसके पिता खेती करते हैं। छोटा भाई भी बघाड़ा में ही किराये पर रहकर तैयारी करता है। विकास के साथ उसके चचेरे भाई भी रहते थे लेकिन वह रविवार को गांव में थे। आखिरी बार शनिवार रात उसे देखा गया था। रविवार दोपहर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो अगल-बगल रहने वाले छात्रों ने आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिला तो दोपहर में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस किसी तरह कमरे में दाखिल हुई तो वह फंदे पर लटका मिला। कमरे की तलाशी ली गई लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इंस्पेक्टर कर्नलगंज प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजन भी नहीं बता पाए कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed