{"_id":"68336768416a7de4e00a9e86","slug":"student-lost-his-life-in-road-accident-commotion-allahabad-news-c-407-1-sor1001-2858-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़क हादसे में छात्र की गई जान, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़क हादसे में छात्र की गई जान, कोहराम
विज्ञापन
हंडिया कानपुर हाईवे सर्विस रोड पथरियापुर गांव के सामने बाइक की टक्कर से छात्र घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।
विनय कुमार सरोज (18) पुत्र छोटेलाल सरोज निवासी पसियापुर थाना नवाबगंज के एक इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। शनिवार की शाम वह अपने मामा निवासी लालूडीह पथरियापुर के घर गया था। किसी काम से वह नवाबगंज बाजार जा रहा था।
बताया जा रहा है कि जैसे वह हंडिया कानपुर हाईवे सर्विस लैंड पथरियापुर गांव के सामने पहुंचा। सामने से आ रहे बाइक सवार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार ले आया गया। हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचने के थोड़ी देर बाद उसकी सांसें थम गईं। मौत की खबर घर पहुंची तो लोग बदहवास रह गए। मृतक के पिता छोटे लाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।