फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   student dies after falling from the third floor of Rajarshi Mandapam

प्रयागराज : राजर्षि मंडपम की तीसरी मंजिल से गिरकर दसवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 07 Aug 2022 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 12:48 AM IST
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र के बताशा मंडी के रहने वाले रजनीश वर्मा सोनारी का काम करते हैं। उनका बेटा हर्षित (15) झूंसी स्थित एक स्कूल में दसवीं का छात्र था। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त अभिषेक के साथ क्रिकेट खेलने घर से निकला था।

विज्ञापन
student dies after falling from the third floor of Rajarshi Mandapam
death demo - फोटो : istock

विस्तार

चंद्रलोक सिनेमा के सामने राजर्षि मंडपम की तीसरी मंजिल से गिरकर दसवीं के छात्र हर्षित वर्मा की मौत हो गई। हर्षित शुक्रवार की शाम अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। गेंद तीसरी मंजिल पर चली गई। गेंद को निकालने के लिए वह बांस बल्ली के सहारे चढ़ा। टीन पर पैर रखते ही वह नीचे गिर गया। घटना के बाद घर वाले बेसुध हैं।

विज्ञापन


 
कोतवाली थाना क्षेत्र के बताशा मंडी के रहने वाले रजनीश वर्मा सोनारी का काम करते हैं। उनका बेटा हर्षित (15) झूंसी स्थित एक स्कूल में दसवीं का छात्र था। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त अभिषेक के साथ क्रिकेट खेलने घर से निकला था। दोनों मंडपम में खेल रहे थे। उसी समय गेंद तीसरी मंजिल पर चली गई। मंडपम बंद था, लेकिन दीवार के बगल में ही बांस बल्ली लगी थी।
विज्ञापन



हर्षित उसी के सहारे तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। तीसरी मंजिल पर छत की जगह टीन लगे हुए हैं। हर्षित ने जैसे ही उस पर पैर रखा, टीन नीचे गिर गई और हर्षित भी। उसके साथी अभिषेक ने हर्षित को गिरते हुए नहीं देखा लेकिन, जोर की आवाज सुनी। वह सहम गया और चुपचाप घर चला गया। उसने किसी से कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब रात आठ बजे के बाद भी हर्षित घर नहीं पहुंचा तो परिजन ढूंढने लगे। मुहल्ले में इधर उधर ढूंढने के बाद वह अभिषेक के पास पहुंचे। वह बुरी तरह से डरा हुआ था। उसने पूरी घटना के बारे में बताया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। अभिषेक और घर वालों को लेकर पुलिस मंडपम पहुंची। वहां हाल का ताला खुलवाया गया। अंदर हॉल में हर्षित पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। साउथ मलाका चौकी इंचार्ज राजेश सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने किसी पर शक नहीं जताया है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया। 


बेसुध हुए परिजन, सांत्वना देने वालों के भी आंसू निकले  
हर्षित की मौत से परिवार वाले पूरी तरह से बेसुध हो गए है। मां नंदिनी और पिता रजनीश के आंसू नहीं रुक रहे हैं। हर्षित की बहन भी परिवार वालों से लिपटकर लगातार रो रही थी। 15 साल के बेटे की मौत पर रिश्तेदार क्या सांत्वना देते, घर वालों के आंसू देखकर वह भी बिलख पड़ते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed