प्रयागराज, 7 दिसंबर। उन्नाव की घटना के विरोध में शनिवार को छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर पुतला फूंका और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर हत्यारों को शीघ्र फांसी की सजा देने की मांग की गई। छात्रों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग भी की।
इस दौरान छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा समेत अजय सम्राट, अखिलश सिंह, सुशील कुशवाहा, इमदाद अहमद, श्याम आदि मौजूद रहे। उधर, सीएमपी छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में छात्रों ने लोहिया चौराहा पर धरना दिया और सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। छात्रों ने उन्नाव घटना के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की। इस दौरान पूजा मिश्रा, अभिषेक, प्रखर यादव, अंशु यादव, आमिर अली, दीपक यादव, देवशरण यादव, शनि कुमार आदि मौजूद रहे।