फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student death in road accident, hospital disorder

सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत, अस्पताल में हंगामा

Thu, 25 Apr 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Apr 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Student death in road accident, hospital disorder
- फोटो : अमर उजाला

धूमनगंज के ट्रिपलआईटी चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में इंटर में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत हो गई जबकि, उसका साथी गंभीर तौर पर घायल हो गया। सूचना मिलने पर छात्र के परिजन भी एसआरएन पहुुंच गए। गुस्साए परिजनों ने छात्र का शव पुलिस के कब्जे से ले लिया और बिना पोस्टमार्टम कराए ही लेकर चले गए।

विज्ञापन



नवाबगंज, अंधियारी निवासी अंजनी कुमार शुक्ला प्राइवेट वाहन चलाते हैं। उनके बड़े भाई अनिल शुक्ला धूमनगंज का शाहापुर, झलवा में घर है। वहीं पर रहकर उनका लड़का प्रद्युम्म कुमार शुक्ला (18 वर्ष) इंटर की पढ़ाई करता था। रोजाना की तरह बुधवार को भी वह पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त अनिकेत के साथ स्कूटी पर बैठकर स्कूल गया था। दोपहर को दोनों ही घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही उनकी स्कूटी ट्रिपलआईटी चौराहे के करीब पहुंची, पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े जबकि, वाहन सवार गाड़ी लेकर भाग गया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन, वहां पहुंचते ही प्रद्युम्म ने दम तोड़ दिया। तब तक उसके परिवार के कई लोग अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रद्युम्म के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में रोना-पिटना मच गया। उधर, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने लगी लेकिन, परिवार के लोगों ने शव अपने कब्जे में ले लिया। परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए। इसको लेकर पुलिसकर्मियों के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई। मौके पर मौजूद एसआरएन चौकी प्रभारी दयाराम ने परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं माने। इसको लेकर वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा के मुताबिक परिवार वालों के पोस्टमार्टम न कराने की लिखित अर्जी देने के बाद शव ले जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed