फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student councilor clashed after a car collision, firing-bombing

गाड़ियों में टक्कर के बाद छात्रों-पार्षद में भिड़ंत, फायरिंग-बमबाजी

Mon, 20 Jan 2020 01:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Student councilor clashed after a car collision, firing-bombing
प्रयागराज। कर्नलगंज का कटरा मोहल्ला शनिवार रात फायरिंग व बमबाजी से दहल उठा। यहां वाहन में टक्कर लगने को लेकर हुए विवाद के बाद हिंदू हॉस्टल के छात्र व स्थानीय पार्षद भिड़ गए। इसके बाद एक पक्ष से फायरिंग की गई, जबकि दूसरे पक्ष से बम फोड़े गए। सूचना पर पहुंची फोर्स ने छात्रों को खदेड़कर हॉस्टल के भीतर किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मनमोहन पार्क के पास रहने वाले पार्षद अन्नू यादव परिवार संग शादी समारोह में शामिल होने सिविल लाइंस गए थे। वहां से लौटते वक्त उनकी गाड़ी फिल्म देखकर लौट रहे हिंदू हॉस्टल के तीन छात्रों की बाइक से छू गई। इसे लेकर विवाद होने लगा। छात्रों के सूचना देने पर हॉस्टल से उनके 30-40 साथी भी आ गए। छात्रों की संख्या ज्यादा देख पार्षद व उनके परिवार के लोग मनमोहन पार्क चौराहे के पास आए तो पीछा करते हुए छात्र भी चले आए। इसके बाद पार्षद की ओर से लाइसेंसी रिवाल्वर से दो हवाई फायर किए गए। जवाब में छात्रों की ओर से बम फोड़ दिए गए। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। जानकारी मिली तो कर्नलगंज पुलिस के साथ ही मौके पर डायल 112 की कई गाड़ियां बुला ली र्गईं। छात्रों की भीड़ पार्षद व उनके परिवार पर हमले पर आमादा थी, ऐसे में पुलिस ने लाठियां पटककर उन्हें हॉस्टल के भीतर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

उधर पार्षद व उनके परिवार को भी घर भेजा। सुबह दोनोें पक्ष थाने पहुंचे और शिकायत की। हालांकि, बाद में उनके बीच समझौता हो गया। पुलिस ने फायरिंग व बमबाजी करने के आरोप में दोनों पक्षों के सात लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि एक पक्ष से पार्षद अन्नू यादव, उनका बेटा व भाई संजू यादव के साथ 10-11 अज्ञात और दूसरे पक्ष से हिंदू हॉस्टल के छात्र अंकित यादव, शिवम द्विवेदी व दो अन्य नामजद के अलावा 30-40 अज्ञात पर बमबाजी, फायरिंग के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed