फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student arrested for taking MTS exam instead of someone else for Rs 50,000

Prayagraj News: 50 हजार रुपये में किसी और की जगह एमटीएस की परीक्षा दे रहा छात्र गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Student arrested for taking MTS exam instead of someone else for Rs 50,000
कर्मचारी चयन आयोग की ओर आयोजित मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) परीक्षा में किसी और की जगह परीक्षा दे रहे यूपीएससी के छात्र रमण कुमार निवासी ग्राम कन्हौली, थाना खजौली मधुबनी बिहार को सरायइनायत थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरोपी को कर्नलगंज थाना पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा में भी गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद दोबारा परीक्षा देते पकड़ा गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि थाना सरायइनायत के अंतर्गत अंदावा स्थित सीता सुनीता सिंह महाविद्यालय में कर्मचारी आयोजित मल्टीटास्किंग स्टाफ परीक्षा होनी थी। बायोमेट्रिक के दौरान उक्त आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि परीक्षार्थी प्रवीण कुमार यादव निवासी बलकरनपुर थाना सोरांव के स्थान पर फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहा था। थाना प्रभारी संजय प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने परीक्षा देने के लिए 50 हजार रुपये की डील की थी। इसके एवज में 15 हजार रुपये दे भी दिया गया था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में भी वह किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। कर्नलगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह जेल छूटकर बाहर आया है। जांच में पता चला कि आरोपी खुद यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। वहीं, पुलिस अब परीक्षार्थी प्रवीण कुमार यादव को भी गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed