{"_id":"5e7f60d08ebc3e769d012e2f","slug":"struggle-due-to-information-of-corona-positive-patient-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना से हड़कंप
Sat, 28 Mar 2020 08:06 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
झूंसी के चकहरिहरवन गांव में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि 25 वर्षीय युवक गुलाल यादव में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोरोना होने की पुष्टि नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कोरोना संदिग्ध को भेजा गया अस्पताल
शनिवार को घूरपुर क्षेत्र के एक गांव में मुंबई से आए युवक की तबियत खराब होने से गांव के लोग कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका से भयभीत हो गए। गांव वालों ने घूरपुर पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई करने की मांग की लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। जिस पर गांव के लोग एसडीएम बारा से मिले । उनके आदेश पर दलवाबारी गांव निवासी युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाज और जांच के लिए अस्पताल ले गई।
विज्ञापन