फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Strings of Rudapur massacre linked to Atiq gang raided the house of a close relative of Mafia living in Vishnapuri Colony

अतीक गैंग से जुड़े रूदापुर हत्याकांड के तार, माफिया के विष्णापुरी कॉलोनी में रहने वाले करीबी के घर छापा

Wed, 01 Jun 2022 01:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jun 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Strings of Rudapur massacre linked to Atiq gang raided the house of a close relative of Mafia living in Vishnapuri Colony
atiq ahmed
फाफामऊ के रूदापुर में प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूने जाने की वारदात के तार अतीक अहमद गैंग से भी जुड़ने की बात सामने आ रही है। हत्याकांड की जांच में जुटे पुलिस अफसरों ने कई थानों की फोर्स के साथ अतीक के करीबी के विष्णापुरी कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारा।
विज्ञापन


यहां पुलिस टीमें घंटों तलाशी अभियान में जुटी रही। दरअसल पुलिस को हत्याकांड में नामजद आरोपियों और हत्या में प्रयुक्त असलहों को यहां छिपाए जाने की जानकारी मिली थी। फिलहाल घंटों जांच पड़ताल के बाद पुलिस वापस चली गई। हालांकि इस बारे में पुलिस अफसर कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


रूदापुर में 28 मई को बेहद सनसनीखेज वारदात में प्रॉपर्टी डीलर मुबस्सिर अहमद को गोलियों से भून दिया गया था। फिल्मी स्टाइल में स्कॉर्पियो को घेरकर गोलियां बरसाई गई थीं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस हत्याकांड की छानबीन में जुटी तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि मामले में नामजद कराए गए खुर्शीद, जावेद और जैद के कुछ रिश्तेदार पूरामुफ्ती के मरियाडीह व आसपास के इलाकों में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे खास बात यह कि इन्हीं में से एक अतीक अहमद व उसके साथियों का भी करीबी है। यह बात भी पता चली कि तीनों भाइयों का इस रिश्तेदार के साथ काफी उठना बैठना था। वह अक्सर इसके घर आते-जाते थे। इसके बाद ही यह आशंका जताई जाने लगी कि हो सकता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी वहां जाकर ही छिपे हों। इस बात की भी आशंका जताई गई कि हत्या में प्रयुक्त असलहे भी वहीं छिपाए गए हों।

ऐसे में अफसरों ने कई थानों की फोर्स लेकर विष्णापुरी कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारा। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाला आरोपियों का रिश्तेदार घर से गायब मिला। जिसके बाद पुलिस सुरागरशी में जुटी रही। आसपास भी उसकी तलाश की। सीओ सुधीर कुमार का कहना है कि आरोपियों के वहां छिपे होने की सूचना मिली थी, ऐसे में फोर्स गई थी। 

म्योराबाद में बना रखा है लॉज
सूत्रों का कहना है कि आरोपियों खुर्शीद व उसके भाइयों ने जमीन पर अवैध कब्जाकर म्योराबाद में एक लॉज भी बनवा रखा है। साथ ही अवैध प्लाटिंग कर काफी जमीन बेच भी दी है। इस जमीन का कस्टोडिन पाकिस्तान चला गया था और इसके बाद ही दबंगई के बल पर इस जमीन को कब्जा कर इस पर तीन मंजिला लॉज बनवा लिया गया था।

लाइसेंस निरस्त करने को भेजी रिपोर्ट
अमर उजाला में खबर छपने के अगले ही दिन अफसरों की नींद टूटी। जिसके बाद हत्यारोपियों खुर्शीद व जावेद के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेज दी गई। गौरतलब है कि खुर्शीद के पास डीबीबीएल और जावेद के पास लाइसेंसी पिस्टल थी। अमर उजाला ने एक दिन पहले इस संबंध में खबर प्रकाशित कर सवाल उठाया था कि लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास होने के बावजूद आखिर अब तक उनके शस्त्र लाइसेंस क्यों नहीं निरस्त किए गए। सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। 



वीडियो वायरल होने की भी रही चर्चा
एक चर्चा यह भी रही कि पुलिस को घटना का लाइव वीडियो मिला है। यह वीडियो किसी ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। उधर यह बात जरूर सामने आई कि पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से अपनी गाड़ियों से जाते दिखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed