फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Strike will or not decide on six july

हड़ताल होगी या नहीं छह जुलाई को होगा तय

Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग के विरोध में 11 जुलाई से प्रस्तावित केंद्रीय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं रेलकर्मियों केरेल चक्काजाम पर छह जुलाई को अंतिम  निर्णय होगा। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के (एआईआरएफ) के महामंत्री एवं नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन (एनजेसीए) के संयोजक शिवगोपाल मिश्रा ने का कहना है कि सातवें वेतन आयोग की तमाम विसंगतियों को लेकर केंद्र सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी इस पूरे मामले पर अपनी रिपोर्ट देगी। इस संबंध में केंद्र सरकार का नोटिफिकेशन छह जुलाई को आ सकता है। उसे देखने के बाद ही तय होगा कि  11 जुलाई से केंद्रीय कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाए या नहीं। वर्तमान परिदृश्य की बात करें तो हड़ताल पर जाने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन


हड़ताल के संबंध में इलाहाबाद जंक्शन के सिटी साइड में आयोजित एक सभा को संबोधित करने आए एआईआरएफ महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने कोरल क्लब में संवाददाताओं से बातचीत की। कहा कि 30 जून की शाम रेलमंत्री सुरेश प्रभु के आवास पर केंद्र सरकार के चार मंत्रियों से सातवें वेतन आयोग को लेकर एक बैठक हुई। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रेलमंत्री सुरेश प्रभु एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने एनजेसीए के नेताओं से बात की। बातचीत के बाद नेताओं ने तमाम मांगों के निस्तारण के लिए एक कमेटी बनाने की बात कही। शिवगोपाल  ने बताया कि इसके अलावा नेताओं ने न्यू पेंशन स्कीम की जगह पुरानी पेंशन नीति एक बार फिर से बहाल करने की मांग पर भी एक दूसरी कमेटी के गठन की भी बात कही। कहा कि छह जुलाई को सरकार की ओर से दिये जाने वाला नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इसके बाद ही हड़ताल पर कोई निर्णय लिया जाएगा। हालांकि जब तक कोई लिखित समझौता नहीं हो जाता तब तक अभी कुछ भी कह पाना संभव नहींहै। वर्तमान हालात में 11 जुलाई को हड़ताल होनी तय है।
विज्ञापन


सरकार पर है भरोसा, ब्यूरोक्रेटस पर नहीं
शिवगोपाल मिश्र ने रविवार को संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि उन्हें और एनजेसीए के नेताओं को मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है लेकिन ब्यूरोक्रेटस पर नहीं। कहा कि सरकार के चार मंत्रियों से बातचीत के बाद आशा की किरण दिखी है। हालांकि जब तक नोटिफिकेशन नहीं देख लिया जाता तब तक आगे कुछ भी कहना ठीक नहीं है। क्योंकि नोटिफिकेशन सरकार के अफसरों को ही तैयार करना है। इसलिए अभी छह जुलाई तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवगोपाल के लिए निकला मोटरसाइकिल जुलूस
एआईआरएफ महामंत्री शिवगोपाल मिश्र के इलाहाबाद पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ से उनके इलाहाबाद पहुंचने के बाद यहां एनआरएमयू की प्रयाग शाखा केमंत्री एलए जाफरी एवं विजय मिश्र की अगुवाई में मोटर साइकिल जुलूस निकाला गया। कोरल क्लब पहुंचने पर एनसीआरएमयू महामंत्री आरडी यादव, मंडल मंत्री एसएन ठाकुर, विरेंद्र सिंह, शंभूलाल, एकेभारद्वाज, जेपी यादव, बृजेश यादव, डीबी सिंह आदि ने फूलमालाओं से शिवगोपाल मिश्र को लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed