फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Strike on fourth day in court, 48-hour delay

साथी के घर आधी रात को दबिश के मामले में चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Tue, 11 Feb 2020 11:40 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Strike on fourth day in court, 48-hour delay
डेमो - फोटो : डेमो
जार्जटाउन पुलिस द्वारा अधिवक्ता विजय द्विवेदी के घर आधी रात दबिश देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर सोमवार को भी कचहरी के वकील हड़ताल रहे। जिला अधिवक्ता संघ ने आम सभा की बैठक कर इंस्पेक्टर जार्जटाउन पर 48 घंटे में कार्रवाई की मोहलत दी है। वकील मंगलवार 11 फरवरी से न्यायिक करेंगे। यदि 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होगी तो आगे की रणनीति पर विचार होगा। दूसरी ओर घटना के विरोध में सोमवार को सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्रों ने भी आईजी से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया और उनको ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


अधिवक्ता विजय द्विवेदी के घर चार फरवरी की रात जार्जटाउन थाने की पुलिस ने दबिश दी थी। वकील इसे उत्पीड़न की कार्रवाई मान रहे हैं। इसके विरोध में कचहरी के अधिवक्ता पांच फरवरी से हड़ताल पर हैं। उन्होंने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर कार्रवाई की मांग है। सोमवार को हुई आम सभा में कार्रवाई के लिए 48 घंटे की मोहलत दी गई है। संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार से न्यायिक कार्य होगा। इस दौरान वकील पुलिस अधिकारियों के कदम का इंतजार करेंगे।
विज्ञापन


आम सभा की बैठक में पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र, पंकज पांडेय, बालगोविंद मिश्र, नरेंद्र मिश्र, प्रकाश दुबे आदि मौजूद थे। ज्ञापन देने वाले छात्रों में प्रशांत तिवारी, पंकज शुक्ला, मयंक मिश्रा, संदीप द्विवेदी, , प्रिंस सिंह, शिवम द्विवेदी, मनीष मिश्र, गौरव चौबे आदि मौेजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed