फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Strict vigil on railway stations , intensive checking

रेलवे स्टेशनों पर कड़ी चौकसी, सघन चेकिंग

Tue, 20 Jan 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 20 Jan 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर देश भर से आ रहे लाखों लोगों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशनों और बाहर भी कड़ी चौकसी बरती जा रही है। महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुए हादसे को देखते हुए इस बार रेलवे पुलिस-प्रशासन की ओर से खास सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा के साथ ही भगदड़ होने पर फौरन स्थिति संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस, पीएसी, आरपीएफ, होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। सोमवार को दोपहर बाद से सभी प्रमुख ट्रेनों के अलावा जंक्शन समेत आसपास के सभी रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस और आरपीएफ के आला अधिकारियों ने सोमवार को जंक्शन समेत प्रयाग, नैनी, दारागंज, फाफामऊ रेलवे स्टेशन आदि पर सुरक्षा तथा यात्रियों की सुविधा के इंतजामों का निरीक्षण किया। सीओ रेलवे ओपी सिंह ने बताया कि मौनी अमावस्या पर लाखों की संख्या में आ रहे स्नानार्थियों की सुरक्षा तथा भीड़ नियंत्रण के लिए तीन कंपनी पीएसी, सिविल पुलिस के एक हजार सिपाही, आरपीएफ के 250 सिपाही-दरोगा और तीन सौ होमगार्ड्स की तैनाती की गई है। फुट ओवरब्रिज, प्लेटफार्म, गेट पर अलग-अलग दरोगाओं को बतौर प्रभारी बनाकर वायरलेस सेट के साथ तैनात किया गया है। इस फोर्स को ब्रीफिंग के दौरान समझाया गया है कि उन्हें दूर-दूर से आ रहे स्नानार्थियों के साथ पूरी नरमी और शालीनता के साथ पेश आना है।
विज्ञापन


 थकान भले हावी हो लेकिन व्यवहार में झुंझलाहट नहीं दिखना चाहिए। फोर्स को टीटी और कुलियों के साथ समन्वय बनाकर रखने की हिदायत दी गई है। सोमवार दोपहर से ही जंक्शन के साथ ही सभी रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों में बम डिस्पोडल स्कवॉयड, एंटी सबोटाज चेक टीम और स्निफर डॉग के साथ जीआरपी और आरपीएफ ने सघन चेकिंग शुरू कर दी। सोमवार से बुधवार तक लगातार चेकिंग होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed