{"_id":"5ff76c9c8ebc3e2e5865461f","slug":"strict-action-will-be-taken-against-the-accused-of-badaun-scandal-keshav","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं कांड के आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं कांड के आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : केशव
Fri, 08 Jan 2021 01:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूं में के एक धर्मस्थल में दरिंदगी और हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। योगी सरकार इस प्रकार के गैर मानवीय कृत्य करने वाले लोगों को कतई नहीं छोड़ेगी। सरकार ऐसे अपराधियों को कठोर दंड दिलाने का प्रयास करेगी। इसी वजह से इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। डिप्टी सीएम ने यह बातें चंद्रशेखर आजाद पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन के उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से कहीं।
केशव ने बदायूं कांड के अलावा लखनऊ में हुए गोलीकांड वाली घटना पर कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। ऐसी घटनाओं पर राजनीति करना उचित नहीं है। प्रदेश में अगर कोई घटना होती है तो वह सरकार के लिए चिंता का विषय होती है। प्रदेश सरकार लगातार माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, यह आगे भी होती रहेगी।
इसके पूर्व प्रयागराज एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम का भाजपा महानगर के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सर्किट हाउस में उन्होंने जनता दरबार भी लगाया। यहां लोगों की समस्या सुनने के साथ संबंधित अधिकारी को समस्या निस्तारण के लिए आदेश दिया ।