{"_id":"69b9c1b818b1bc8715029aef","slug":"stray-animals-are-becoming-death-at-night-on-the-highway-allahabad-news-c-417-1-nan1011-4371-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हाईवे पर रात होते ही काल बन रहे आवारा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हाईवे पर रात होते ही काल बन रहे आवारा पशु
Wed, 18 Mar 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज स्थित प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर अवारा मवेशियों का जमावड़ा।
- फोटो : Samvad
नेशनल हाईवे पर आवारा पशुओं का जमावड़ा यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। आलम यह है कि दिन के उजाले में तो जैसे-तैसे बचाव हो जाता है, लेकिन रात होते ही यह सड़कों के बीचों-बीच अपना ठिकाना बना लेते हैं। जिससे आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
लालगोपालगंज नगर पंचायत और शृंग्वेरपुर ब्लॉक क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या आम हो चुकी है। कस्बे के जसवंत बाबा, दिनेश कुमार, सुनील कुमार पटेल, मिठाईलाल, अरमान अहमद, बनीलाल आदि ने बताया कि अंधेरा होते ही भारी संख्या में गोवंश हाईवे की मुख्य सड़क को अपना बसेरा बना लेते हैं। मुसल्ली कबाड़ी तथा फलूद अहमद का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों को रात के अंधेरे में सड़क पर बैठे यह मवेशी दिखाई नहीं देते, जिससे टकराकर वह दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।