{"_id":"69bb19836dee3f4d8900e287","slug":"straw-laden-auto-rickshaw-lost-control-on-the-climb-of-pipa-bridge-its-front-part-hanging-in-the-air-allahabad-news-c-407-1-mn11001-12490-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पीपा पुल की चढ़ाई पर भूसा लदा ऑटो बेकाबू, अगला हिस्सा हवा में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पीपा पुल की चढ़ाई पर भूसा लदा ऑटो बेकाबू, अगला हिस्सा हवा में लटका
Thu, 19 Mar 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
डेंगुरपुर-धनतुलसी गंगा घाट पीपा पुल की चढ़ाई पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे भूसा लदा ऑटो अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन का अगला हिस्सा हवा में लटक गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।
बताया जाता है कि संत रविदास नगर भदोही के थाना कोइरौना क्षेत्र से भूसा लादकर ऑटो मांडा थाना क्षेत्र की ओर आ रहा था। महेवा कला की तरफ पीपा पुल की चढ़ाई पर पहुंचते ही वाहन असंतुलित हो गया और उसका अगला हिस्सा हवा में टंग गया, जबकि पीछे का हिस्सा भूसे के झाल के सहारे टिक गया।