{"_id":"46732631718a48b53418b65fabec626b","slug":"strangulation-was-the-murder-of-badri-prasad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर ही हुई थी बद्री प्रसाद की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर ही हुई थी बद्री प्रसाद की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 12 Jul 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौंधियारा। यमुनापार में कौंधियारा के तेंदुई इलाके में शुक्रवार देररात बद्री प्रसाद की गला दबाकर हत्या की गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम में गले की हड्डी टूटी मिली। वीडियोग्राफी और दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। कौंधियारा पुलिस ने बद्री के बेटे की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
तेंदुई गांव के बद्री प्रसाद का शुक्रवार शाम को गांव के देव लाल और लालता प्रसाद के बेटों से रास्ते को लेकर झगड़ा हुआ था। रात में बद्री प्रसाद के घर पर खपरैल पथराव को लेकर देव लाल के बेटे विनोद, राकेश और लालता के बेटे मंजीत और राजेश से मारपीट हुई थी। देररात बद्री प्रसाद के घर के बाहर मरे पड़े मिले। बद्री का शव पड़ा देख घरवाले चीखने-चिल्लाने लगे थे। बद्री प्रसाद के बेटे अमित का आरोप था कि विनोद, राकेश, मंजीत और राजेश ने ही गला दबाकर उनके बाप को मार डाला। सूचना पर कौंधियारा पुलिस पहुंची थी। लेकिन गले में खरोंच और चोट के निशान न होने से पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही थी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। एसओ कौंधियारा धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक थाने नहीं पहुंची है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।