फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Strait had sold the house - door window

तंगहाली में बेच दिए थे घर के खिड़की-दरवाजे

Wed, 10 Aug 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
Strait had sold the house - door window
मौत - फोटो : file
सोरांव के भोपतपुर गांव में भूख से हुई राम किशोर की मौत के बाद पीड़ित परिवार को आखिरकार उसका हक मिल सका। तहसील प्रशासन ने मंगलवार को घर के एक हिस्से पर हुए अवैध कब्जे को भी हटवा दिया। परिवार ने तंगहाली में घर के खिड़की-दरवाजे तक बेच दिए थे। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद घर में खिड़की-दरवाजे भी लग गए। वहीं, मौके पर पहुंचे कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मामले में उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


राम किशोर की मौत के बाद प्रशासन ने उसके घर में राशन रखवा दिया है। घर में अब राशन का संकट नहीं है, लेकिन राम किशोर की पत्नी बरन देवी और पुत्र एवं पुत्री का कहना है कि अब इनका सबका क्या फायदा। राम किशोर के जिंदा रहते प्रशासन मदद को आगे नहीं आया। अगर वक्त रहते मदद मिल गई होती तो राम की भूख से मौत न होती। फिलहाल प्रशासन ने राम के एक घर पर हुए अवैध कब्जे को भी हटवा दिया है।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस के जिला महासचिव श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सोरांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से बातचीत के आधार पर कहा कि प्रशासन ने भूख से मौत का मामला दबाने के लिए गलत जांच रिपोर्ट दी है। कार्यकर्ताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, कांग्रेस नेता प्रशांत सोनकर ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और राम किशोर के पुत्र को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed