{"_id":"69d39a38771a5355c50fe915","slug":"storm-turns-fatal-in-manda-woman-dies-after-tile-falls-she-had-fled-from-her-farm-to-take-shelter-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : मांडा में तूफान बना जानलेवा: खपरैल गिरने से महिला की मौत, खेत से भागकर ली थी शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : मांडा में तूफान बना जानलेवा: खपरैल गिरने से महिला की मौत, खेत से भागकर ली थी शरण
Mon, 06 Apr 2026 05:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Apr 2026 05:04 PM IST
सार
जिले के मांडा थाना क्षेत्र में रविवार शाम आया तेज तूफान एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। खेत में काम कर रही महिला बारिश और आंधी से बचने के लिए पास के खपरैलनुमा छप्पर में छिपी, लेकिन वही आश्रय उसकी मौत का कारण बन गया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट।
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
जिले के मांडा थाना क्षेत्र में रविवार शाम आया तेज तूफान एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। खेत में काम कर रही महिला बारिश और आंधी से बचने के लिए पास के खपरैलनुमा छप्पर में छिपी, लेकिन वही आश्रय उसकी मौत का कारण बन गया।
विज्ञापन
दशवार, टंगहा गांव निवासी 52 वर्षीय राजकुमारी पटेल, पत्नी जंगीलाल पटेल, रविवार शाम करीब 6:30 बजे खेत में काम कर रही थीं। तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। खुद को बचाने के लिए वह कुछ ही दूरी पर स्थित परिवार के हरिशंकर पटेल के खपरैलनुमा छप्पर के नीचे चली गईं।
विज्ञापन
इसी दौरान तेज तूफान के झोंकों से जर्जर छप्पर भरभराकर गिर पड़ा और राजकुमारी मलबे में दब गईं। जब तक आसपास के लोग उन्हें निकालते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक माधव प्रसाद त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की बेटियां प्रभावती और प्रतिमा का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।