फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stopping supply from breakdown on bacilli feeder, commotion at sub station

करेली फीडर पर ब्रेकडाउन से आपूर्ति ठप, उपकेंद्र पर हंगामा

Sun, 02 Jun 2019 01:11 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jun 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Stopping supply from breakdown on bacilli feeder, commotion at sub station
transfarmer - फोटो : प्रयागराज
केबल फाल्ट,ओवरलोडिंग के चलते ट्रिपिंग व कई जगह ट्रांसफारमर जलने से शनिवार को शहर की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। बिजली न होने से करेली उपकेंद्र पर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। फिर भी देर रात तक फाल्ट नहीं बन सका। कटरा में ट्रांसफारमर में आग लगने से जहां अफरातफरी मची रही, वहीं लूकरगंज में भी ट्रांसफारमर जल गया। झूंसी के त्रिवेणीपुरम में बिजली की आवाजाही से लोग दिन भर हलाकान रहे। उधर, गौशनगर में कई दिनों से बिजली संकट को लेकर लोगों ने डीएम और एसडीओ को ज्ञापन दिया। चेताया है कि 24 घंटे में आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो इलाके के लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। 
विज्ञापन


करेली की अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट आने की वजह से दर्जनों मोहल्लों में शनिवार को दिन के11 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। तपती दोपहरी में क्षेत्रवासियों का बुरा हाल रहा । इलाके के मुन्ना, जमाल, शमीम, विनोद, अर्जुन, रशीद, अजय, राजा ने बताया कि आजादनगर, करामत की चौकी, शांति नगर, रहमतनगर, मदारीपुर, काली माई मंदिर, करेली के ए ब्लॉक, बी ब्लॉक मोहल्लों में दिन भर बत्ती गुल रहने से लोगों को पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। इस बीच म्योहाल डिवीजन के कटरा स्थित नेतराम चौराहे पर शनिवार को 639 केवीए क्षमता के ट्रांसफारमर में भीषण आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड एवं पुलिस जवानों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई। चौराहे पर स्थित दुकानदारों का कहना था ट्रांसफारमर के नीचे एक डिब्बा रखा गया था, जिसमें कई दिनों से तेल टपक रहा था। इसकी सूचना कई बार बिजली विभाग को दी गई, लेकिन अफसरों ने अनदेखी कर दी। यहां ट्रांसफारमर जलने के बाद कई हिस्से में बिजली संकट पैदा हो गया। खुसरोबाग पर फीडर ट्रिप करने से लूकरगंज, हिम्मतगंज समेत कई मोहल्लों में आपूर्ति सुबह ही ठप हो गई। दोपहर 12 बजे यहां ट्रांसफारमर के केबल में आग लगने से फिर आपूर्ति प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह त्रिवेणीपुरम उपकेंद्र से निकले फीडर पर ट्रिपिंग के चलते देवनगर, त्रिवेणीपुरम, खान मार्केट, सराय तकी, चमनगंज चुंबक फैक्ट्री इलाकों में आपूर्ति देर रात तक प्रभावित रही। गौशनगर में पिछले तीन दिन से बिजली संकट से जूझ रहे लोगों ने एडवोकेट शाहिद अली सिद्दीकी के नेतृत्व में डीएम व एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। पार्षद एहतेशाम रिजवी ने भी बिजली की आंख मिचौनी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।  


औद्योगिक क्षेत्र स्थित 132 केवी नैनी कांपलेक्स संड़वा में स्थापित 40 एमवीए ट्रांसफारमर से जुड़े 33 केवी लाइन पर उपकरण बदले जाने की वजह से रविवार को बडे़ हिस्से में चार घंटे तक आपूर्ति ठप रहेगी। नैनी उपकेंद्र के सोमेश्वर महादेव, काटन मिल, इएमसी सोलर प्लांट व औद्योगिक क्षेत्र स्थित एनआईसी प्रथम एवं द्वितीय, स्वतंत्र फीडर रेमंड सहित करछना स्थित भीरपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में रविवार सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता एस के वर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed