फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stop the end result of six subjects of TGT 2013

टीजीटी 2013 के छह विषयों के अंतिम परिणाम पर रोक

Thu, 23 Mar 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Stop the end result of six subjects of TGT 2013
टीचर - फोटो : demo pic
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के टीजीटी 2013 के छह विषयों के अंतिम परिणाम जारी करने पर भी रोक लगा दी गई है। यह कदम शासन के निर्देश पर उठाया गया है। इसके पहले लोकसेवा आयोग के भी कुछ परिणामों पर रोक लगाई गई है। चयन बोर्ड के जिन छह विषयों के परिणामों पर रोक लगाई गई है, वह अगले कुछ दिनों में जारी भी होने थे लेकिन अब रिजल्ट सील कर दिए गए हैं। चयन बोर्ड मंगलवार को टीजीटी कला और बुधवार को टीजीटी कृषि एवं जीव विज्ञान का परिणाम जारी कर चुका है।
विज्ञापन


टीजीटी 2013 में सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, हिंदी, संस्कृति, कताई-बुनाई और सिलाई के परिणाम जारी करने पर रोक लगाई है। सामाजिक विज्ञान के बालक वर्ग में 720 एवं बालिका वर्ग में 86 पदों के लिए 1.11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसी तरह शारीरिक शिक्षा के 194 पदों के लिए 28 हजार से अधिक, हिंदी में बालक वर्ग के 838 एवं बालिका वर्ग के 71 पदों के लिए 60 हजार से अधिक, संस्कृत के 472 पदों के लिए 31 हजार से अधिक, कताई बुनाई के चार पदों के लिए तीन सौ से अधिक और सिलाई शिक्षक के 13 पदों के लिए छह सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


बोर्ड के अफसर इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक शासन ने गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर यह कदम उठाया है। हालांकि माना जा रहा है कि जल्द ही परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed