{"_id":"5a3040434f1c1baf678c1348","slug":"sticky-teachers-recruitment-in-ivy-from-dispute-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में विवाद से इविवि में अटकी शिक्षक भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में विवाद से इविवि में अटकी शिक्षक भर्ती
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक कॉलेजों में शिक्षक भर्ती में धांधली की शिकायतें सामने आने के बावजूद कॉलेजों में भर्ती प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन इविवि में शिक्षक भर्ती अटकी हुई है। इविवि ने पहले दो विषयों में साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित किया था लेकिन बाद में उसे स्थगित कर दिया गया। शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू का नया कार्यक्रम अब तक जारी नहीं किया जा सका है।
इविवि के संघटक कॉलेजों में शिक्षक भर्ती को लेकर शुरू से ही विवाद बना हुआ है। आवेदनों की स्क्रीनिंग, चयन समिति के गठन को लेकर तमाम तरह की गड़बड़ियों के मामले सामने आ रहे हैं। इविवि के कुलपति ने मामले में सेनानिवृत्त न्यायमूर्ति से जांच कराने का निर्णय लिया है। हालांकि जांच के बावजूद कॉलेजों में शिक्षक भर्ती प्रभावित नहीं हुई है लेकिन इविवि में अब तक इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
इविवि में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इस इंतजार में हैं कि भर्ती कब शुरू होगी। उन्हें चिंता सता रही है कि कॉलेजों में शिक्षक भर्ती विवाद के कारण कहीं इविवि में भर्ती प्रक्रिया न रुक जाए। हालांकि इविवि प्रशासन ने 14 एवं 15 नवंबर को दो विषयों में इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी किया था लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। बताया गया कि चयन समिति में जिन्हें विजिटर का नॉमिनी बनाया गया था, वह व्यक्तिगत कारणों से नहीं आ सके और इसी वजह से भर्ती स्थगित कर दी गई। यह मामला बीत माह भर हो गए हैं लेकिन अब तक न इंटरव्यू की नई तारीखें घोषित नहीं की जा सकी हैं। इविवि के सूत्रों का कहना है कि कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के विवाद के कारण इविवि में भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है। इस बारे में फैकेल्टी रिक्रूटमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनुपम दीक्षित का कहना है कि विजिटर के नॉमिनी अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ सके। इस बीच कुलपति भी छुट्टी पर थे। कुलपति लौट आए हैं। जल्द ही इंटरव्यू की तिथि घोषित की जाएगी।