फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   STF arrested a cow smuggler with a bounty of 50 thousand rupees, wanted in a gangster case

Prayagraj : एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गोतस्कर को किया गिरफ्तार, गैंगस्टर मामले में था वांछित

Sun, 25 May 2025 03:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 May 2025 03:05 PM IST
सार

गैंगस्टर मामले में वांछित 50 हजार के इनामी गो तस्कर अरशद उर्फ असद को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने उसे प्रतापगढ़ में पकड़ा है।

विज्ञापन
STF arrested a cow smuggler with a bounty of 50 thousand rupees, wanted in a gangster case
अरशद उर्फ असद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एसटीएफ ने गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी अशद उर्फ अरशद को गिरफ्तार किया है। वह अंतरजनदीय गोतस्कर गैंग का सदस्य है और उस पर प्रयागराज व प्रतापगढ़ में पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसे प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में दाखिल किया गया है।आरोपी नवाबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन


एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, प्रयागराज फील्ड इकाई को सूचना मिली थी कि महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में 50 हजार का इनामी अरशद उर्फ अशद फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक जेपी राय के नेतृत्व में टीमें लगाई गईं। शनिवार देर रात पता चला कि वह अन्नावा गांव, थाना क्षेत्र महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ के पास मौजूद है और कहीं बाहर भागने की फिराक में है। इस पर टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसने पूछताछ में बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है, जो गो तस्करी का कार्य करता है। वह अपने साथी रंजीत कुमार यादव, हरिशंकर बिंद के साथ मिलकर पिछले कई वर्षों से इसक काम में लगा हुआ है। वर्ष 2020 में थाना सोरांव में दर्ज मुकदमे में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद वह फिर इसी कार्य में लिप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 में थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ में हुए मुकदमे में भी वह नामजद हुआ जिसमें आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। इसी साल थाना महेशगंज में गैंगस्टर के दर्ज मुकदमे में भी उसे आरोपी बनाया गया। जिसमें गिरफ्तारी से बचने के लिए वह इधर-उधर छिपकर रह रहा था। एसटीएफ अफसरों ने बताया कि उससे मोबाइल फोन, 1950 रुपये बरामद हुए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed