फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   STF arrested 25 thousand prize crooks in Pratapgarh

प्रतापगढ़ में 25 हजार के ईनामी बदमाश को एसटीएफ ने दबोचा

Wed, 25 Nov 2020 10:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
STF arrested 25 thousand prize crooks in Pratapgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
नगर कोतवाली इलाके में जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के ईंनामी बदमाश को एसटीएफ ने दबोच लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। एसटीएफ ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली के दासीपुर चिलबिला निवासी परवेज खान पुत्र नसीम उर्फ बाबू ने एक साल पहले महुली निवासी गुड्डू सिंह के ऊपर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ प्रयागराज की टीम भी उसकी तलाश में लगी थी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नीरज पांडेय के पर्यवेक्षण में टीम के सदस्यों ने मंगलवार की रात चिलबिला रोड विद्युत केंद्र के करीब से परवेज को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा-कारतूस, बाइक व 450 रुपये बरामद हुआ। पूछताछ में परवेज खान ने बताया कि वह चोरी व स्मैक बेचने का काम साथियों के साथ मिलकर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महुली के गुड्डू उर्फ दीपक सिंह ने कई बार चोरी का सीमेंट उसके साथी इस्तेखार उर्फ छुरीबाज से लिया था। गुड्डू के कहने पर बाराबंकी से स्मैक लाकर दिया। रुपये के लेनदेन में गुड्डू से विवाद हुआ था। इसे लेकर अपने साथी इस्तेखार निवासी खमपुर व जावेद निवासी पिपरी खालसा के साथ मिलकर गुड्डू सिंह को गोली मारी थी। घटना के बाद तीनों मध्य प्रदेश, दिल्ली व गुजरात भाग गए थे। वर्ष 2012 में कोलकाता से लौटते समय अमेठी में ट्रक लूटा था। चिलबिला चौकी प्रभारी ने लिखापढ़ी कर उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed