{"_id":"5aeb64384f1c1bed778b6760","slug":"stay-alert-on-sunday-7-times-in-may-in-rainstorm","type":"story","status":"publish","title_hn":" रविवार को रहें सतर्क, मई में 7 बार आंधी-बारिश के बने हैं आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को रहें सतर्क, मई में 7 बार आंधी-बारिश के बने हैं आसार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 04 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज पल-पल रंग बदल रहा है। स्थानीय चक्रवाती प्रभाव और मौसमी संक्रमण से हर दिन तेवर में आया सूरज मात खा रहा है। आंधी-बारिश से असंतुलित हुई आर्द्रता बादलों के लिए मुफीद साबित हो रही है। बृहस्पतिवार को नमी अधिकतम स्तर 100 पर रही और न्यूनतम-अधिकतम पारा करीब पांच डिग्री लुढ़क गया। मौसमी चक्रवात का पुरवइया का साथ देने से आंधी-बारिश के आसार बने हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है कि आंधी-तूफान संग गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। पांच मई को इसकी संभावना ज्यादा है, वैसे भी मौसम विज्ञानी कह चुके हैं कि इस महीने करीब सात बार मौसम बदलने की संभावना है।
आंधी-बारिश का असर रहा कि बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के सापेक्ष बृहस्पतिवार को 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 25.2 से लुढ़ककर 20.6 पर आ गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहाना बना रहा। चक्रवाती प्रभाव से असंतुलित हुआ नमी का स्तर 100 पर पहुंचकर पश्चिमी विक्षोभ को सक्रिय कर रहा है। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक मौसमी संक्रमण से आंधी और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना अभी बनी है। पांच मई तक तेज आंधी-बारिश के आसार हैं। इस अवधि में मौसम शुष्क रहेगा। फिर गर्मी तेवर में आएगी। वहीं मौसम विभाग की सूचना है कि चक्रवात हरियाणा और उसके आसपास सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ पांच मई तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव नदियों के तटीय इलाकों के शहरों पर ज्यादा पड़ेगा। ऐसी स्थिति में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है।