{"_id":"6ad345c87e667908490024d8","slug":"station-masters-can-now-be-appointed-at-age-20-instead-of-18-railway-board-raises-the-minimum-age-limit-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: 18 नहीं 20 साल में बन सकेंगे स्टेशन मास्टर, रेलवे बोर्ड ने सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: 18 नहीं 20 साल में बन सकेंगे स्टेशन मास्टर, रेलवे बोर्ड ने सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा बढ़ाई
Sat, 17 Oct 2026 03:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:24 PM IST
सार
रेलवे ने स्टेशन मास्टर पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी है, हालांकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष पर यथावत रखी गई है।
विज्ञापन
आरआरबी।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विस्तार
रेलवे ने स्टेशन मास्टर पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी है, हालांकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष पर यथावत रखी गई है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारतीय रेलवे स्थापना नियमावली के प्रावधानों में संशोधन कर नया बदलाव लागू किया गया है जो पत्र जारी होने की तिथि से प्रभावी होगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों और रेलवे भर्ती बोर्डों (आरआरबी) के अध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश भेजते हुए अग्रिम सुधार आदेश जारी कर दिया है। रेलवे प्रशासन स्पष्ट किया है कि जिन भर्तियों के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं पहले ही जारी की जा चुकी हैं, उनकी चयन प्रक्रिया पुराने नियमों के अनुसार ही पूरी की जाएगी।
विज्ञापन