फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Statements of all, including the former Deputy Secretary, will be recorded in the fake appointment of teachers

Prayagraj : शिक्षिकों की फर्जी नियुक्ति में पूर्व उपसचिव समेत सभी के दर्ज होंगे बयान, नोटिस भेजने की तैयारी

Tue, 30 Sep 2025 07:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 30 Sep 2025 07:00 AM IST
सार

संभल, बलरामपुर और मुजफ्फरनगर के एडेड कॉलेजों में फर्जी पैनल से नियुक्ति के मामले में विजिलेंस ने कार्रवाई तेज कर दी है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व उपसचिव, तीन जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य समेत सभी 48 लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
Statements of all, including the former Deputy Secretary, will be recorded in the fake appointment of teachers
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल, बलरामपुर और मुजफ्फरनगर के एडेड कॉलेजों में फर्जी पैनल से नियुक्ति के मामले में विजिलेंस ने कार्रवाई तेज कर दी है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व उपसचिव, तीन जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य समेत सभी 48 लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए विजिलेंस की टीम सभी को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


आरोप है कि फर्जी तरह से पैनल बनाकर अभ्यर्थियों को अलग-अलग कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद नियुक्ति दी है। विजिलेंस इंस्पेक्टर हवलदार सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। विजिलेंस की जांच में सभी दोषी पाए गए हैं। इनसे पूछताछ कर केस को आगे बढ़ाने के लिए विजिलेंस इनको नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


विजिलेंस के अफसरों ने बताया कि 48 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अगले एक सप्ताह के भीतर सभी को नोटिस भेज जाएगा। नोटिस रिसीव करते हुए सभी विजिलेंस थाने में अपना बयान दर्ज करने आना होगा। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार्जशीट बनाई जाएगी। अगर कोई नोटिस के बाद भी नहीं आता है तो उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी निकल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी को भेजा जाएगा नोटिस

विजिलेंस की जांच में गजेंद्र कुमार निवासी मुरादाबाद, प्रमोद कुमार शर्मा मुजफ्फरनगर, विवेक कुमार निवासी सिद्धार्थनगर, राजकुमार निवासी मेरठ, प्रियंका मिश्रा निवासी वाराणसी, विकास तिवारी निवासी वाराणसी, गोविंद राम निवासी गाजीपुर, मनोज कुमार आर्य निवासी मेरठ, पवन पाल निवासी मुरादाबाद, अरविंद कुमार यादव निवासी मेरठ, लालाराम यादव निवासी बहराइच, अंकित श्रीवास्तव निवासी गोंडा, राजबली यादव निवासी अयोध्या, सुमित यादव निवासी संभल, विशेष पाल सिंह निवासी बदांयू, विमला त्रिपाठी निवासी बलरामपुर, नित्यानंद शुक्ला निवासी लखनऊ, संजय तिवारी निवासी बलरामपुर, अतुल कुमार सिंह निवासी बलरामपुर, शकील अहमद निवासी बलरामपुर, सलिल सिंह उर्फ टीटू बलरामपुर, जगन्नाथ सिंह निवासी, संजीव कुमार गोयल निवासी संभल व कुमेश कुमार सरोज निवासी प्रतापगढ़ संभल शामिल हैं।

नोटिस में ये भी शामिल

वहीं ओम प्रकाश निवासी बाराबंकी, हरि प्रकाश वर्मा निवासी अंबेडकरनगर, राधेश्याम पाण्डेय निवासी बलरामपुर, गुरु प्रसाद तिवारी निवासी बलरामपुर, अशोक कुमार पाण्डेय निवासी बलरामपुर, राजेश कुमार सिंह निवासी बलरामपुर, मनीराम तिवारी निवासी बहराइच, रंजीत सिंह कुशवाहा निवासी बांदा, अमित कुमार श्रीवास्तव निवासी वाराणसी, संजय कुमार दुबे निवासी आजमगढ़, दीपिका सिंह निवासी मऊ, मृत्युजंय यादव निवासी वाराणसी, जितेंद्र कुमार कुशवाहा निवासी देवरिया, शिल्पी केसरी निवासी मिर्जापुर, कल्पना मौर्या निवासी मऊ, मितेश कुमार यादव निवासी वाराणसी, संतोष कुमार चंद्र निवासी गोरखपुर, राजकुमार दुबे निवासी बस्ती, धर्मेंद्र मिश्र निवासी देवरिया, सांगा तोमर निवासी गाजियाबाद, प्रेमलता निवासी गोरखपुर, मनोज कुमार सिंह निवासी बहराइच, रितु जैसवार निवासी गोरखपुर, पंकज यादव निवासी सीतापुर और नवल किशोर निवासी जौनपुर को नोटिस भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed