फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Statement of Akhara Parishad President will be recorded, court sent summons

Prayagraj News: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष का दर्ज होगा बयान, अदालत ने समन भेजा

Fri, 19 Jan 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 19 Jan 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Statement of Akhara Parishad President will be recorded, court sent summons
महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या कांड में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी का बयान दर्ज होगा। इसके लिए उन्हें समन जारी कर दिया गया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए दो फरवरी की तिथि तय की है।
विज्ञापन

दरअसल मामले में वादी मुकदमा अमर गिरि अदालत में गवाही देने के लिए हाजिर नहीं हो रहे हैं, जिससे मुकदमे में गवाही पूरी नहीं हो सकी है। पिछले नियत तिथि पर कोर्ट ने अमर गिरि को गिरफ्तार कर पेश करने का पुलिस को आदेश दिया था। लेकिन बृहस्पतिवार को पुलिस अमर गिरि को अदालत में हाजिर नहीं कर पाई। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि अमर गिरि के विरुद्ध जारी गैर जमानती वारंट अभी तक तामील नहीं हो सका है, जिस पर कोर्ट ने अभियोजन का पक्ष सुनने के बाद दूसरे गवाह के रूप में रवींद्र पुरी को समन भेजने की अनुमति दी। महंत नरेंद्र गिरि के आत्महत्या के मुकदमे की सुनवाई अब अपर सत्र न्यायाधीश रामप्रताप सिंह राना ने शुरू की है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह ने अदालत को बताया कि अमर गिरि पिछली कई नियत तिथि से अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं। कोर्ट ने विचाराधीन मुकदमे की प्रक्रिया को बढ़ाते हुए दूसरे गवाह को समन करते हुए मुकदमे की सुनवाई के लिए दो फरवरी की तिथि नियत की है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि रविंद्र पुरी को दूसरे गवाह के तौर बयान दर्ज करने के लिए समन जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे नरेंद्र गिरि 20 सितंबर 2021 को बांघबरी मठ के अतिथि कक्ष में फंदे से लटके मिले थे। सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनके शिष्य रहे आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और सुशील तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। आनंद गिरि चित्रकूट जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed