फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State University annual examination from the first week of May

प्रयागराज : राज्य विवि की वार्षिक परीक्षा मई के पहले सप्ताह से

Wed, 30 Mar 2022 11:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
State University annual examination from the first week of May
मई के पहले सप्ताह में होंगी राज्य विवि की वार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन

-विवि ने प्रशासन ने जारी किया नोटिफिकेशन, 11 अप्रैल है परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह में होंगी। विवि प्रशासन ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम तिथि 11 अप्रैल और विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसके बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह के मुताबिक मंडल के चारों जनपदों (प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़) से संबद्ध कालेजों के तकरीबन चार लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा मई के पहले सप्ताह में करानेजाने की तैयारी है। सेमेस्टर परीक्षा के अपेक्षाकृत वार्षिक परीक्षा में केंद्रों की संख्या चार गुना अधिक होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने इस बाबत सभी प्राचार्यों को सूचित कर दिया गया है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है। इसके बाद विद्यार्थी 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ18 अप्रैल तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। केंद्र निर्धारण और परीक्षा की समय सारिणी जारी होने के बाद प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसएस खन्ना पीजी कॉलेज में समारोह कल
प्रयागराज। एसएस खन्ना गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्र कल्याण परिषद की ओर से शुक्रवार को ‘नवोन्मेष ‘ कार्यक्रम का आयोजन पाठशाला सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में बीए, बीएससी, बीकाम, विधि और बीएड प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा एमए एवं एमएससी की सभी छात्राओं को बुलाया गया है। यह जानकारी प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की स्थापना
प्रयागराज। संविलियन विद्यालय पीपलगांव में बुधवार को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इंसीनेटर की स्थापना एवं अनावरण किया गया। अध्यक्षता कर रहे उपायुक्त (प्रशासन) डॉ. ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बालिकाओं के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है सेनेटरी पैड । यह उन्हें कई बीमारियों से बचाता है। इस दौरान टीएम सिद्दीकी, अरविंद कुमार, अशोक कुमार, अमृत कुमार, अमित कुमार, अजय राय, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed