फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State Government seeks response on plea challenging Dharma Parivartan Ordinance

धर्म परिवर्तन अध्यादेश को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार से जवाब तलब 

Fri, 18 Dec 2020 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Dec 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
State Government seeks response on plea challenging Dharma Parivartan Ordinance
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
उ प्र सरकार के धर्म परिवर्तन को लेकर जारी अध्यादेश को चुनौती देने वाली याचिका पर  इलाहाबाद हाईकोर्ट  ने राज्य सरकार से 4जनवरी तक जवाब मांगा है और याचिका को सुनवाई के लिए 7जनवरी को पेश करने का निर्देश दिया है ।
विज्ञापन


यह आदेश मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने सौरभ कुमार की जनहित याचिका पर दिया है।  जनहित याचिका में अध्यादेश को नैतिक व संवैधानिक रूप से अवैध बताते हुए रद करने की मांग की गयी है। और कहा गया है कि इस कानून के तहत उत्पीड़न पर रोक लगायी जाय। 
विज्ञापन


याचिका के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने31अक्तूबर 20को बयान दिया था  कि उनकी सरकार धर्म परिवर्तन  के खिलाफ कानून लायेगी।उनका मानना है कि मुस्लिम द्वारा हिन्दू लडकी से शादी ,धर्म परिवर्तन कराने के षडयंत्र का हिस्सा है। एक मामले की सुनवाई करते हुए एकल पीठ ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन को अवैध करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यह बयान आया और अध्यादेश जारी किया गया है। हालांकि एक खंडपीठ ने एकल पीठ के फैसले के विपरीत फैसला सुनाया और कहा है कि दो बालिग  किसी भी धर्म के हो अपनी मर्जी से शादी कर सकते है।धर्म बदलकर शादी करने को गलत नही माना  जा सकता ।और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद से जीवन साथी व धर्म चुनने का संवैधानिक  अधिकार है। यह अध्यादेश सलामत अंसारी केस के फैसले के विपरीत है। और जीवन के अधिकार अनुच्छेद 21का उल्लंघन करता  है। इसलिए इसे असंवैधानिक घोषित किया जाय।


फिलहाल कोर्ट ने कोई अंतरिम राहत न देते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था ,धार्मिक सौहार्द कायम रखने व सामाजिक ताने-बाने को सुदृढ़ रखने के लिए अध्यादेश जरूरी है। संविधान सम्मत है।याचिका की अगली सुनवाई 7जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed